रायबरेली: भाजपा में टिकट की दावेदारी को लेकर दौड़ शुरू, पूर्व जिलाध्यक्ष ने भेजा आवेदन

रायबरेली: भाजपा में टिकट की दावेदारी को लेकर दौड़ शुरू, पूर्व जिलाध्यक्ष ने भेजा आवेदन

रायबरेली। सदर विधानसभा सीट भाजपा के लिए हमेशा से निराश करने वाली रही है। इस सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर रही थी। इस बार सीट पर टिकट के लिए दावेदारों की दौड़ शुरू हो गई है। असल में कांग्रेस की बागी विधायक अदिती सिंह का भाजपा से अंदरूनी जुड़ाव पार्टी के कई …

रायबरेली। सदर विधानसभा सीट भाजपा के लिए हमेशा से निराश करने वाली रही है। इस सीट पर पिछले चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर रही थी। इस बार सीट पर टिकट के लिए दावेदारों की दौड़ शुरू हो गई है। असल में कांग्रेस की बागी विधायक अदिती सिंह का भाजपा से अंदरूनी जुड़ाव पार्टी के कई दावेदारों को चिंता में डाल चुका है इस कारण पहले ही कील कांटे दुरुस्त किए जा रहे हैं।

शनिवार को सेवा भारती के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बाजपेयी ने भी दावेदारी के कागज यूपी हाईकमान को दिया है। विनोद कुमार पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक भी रह चुके हैं। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि अब तक पांच लोगों ने दावेदारी की है। अब हाईकमान टिकप का निर्णय करेगी।

इस दौरान अदिति सिंह को भी परोक्ष रूप से घेरे में लिया गया। लखीमपुर कांड में उनके पति और कांग्रेस विधायक अंगद सिंह की टिप्पणी का जिक्र किया गया। वहीं दावेदारी के पत्र में यह भी बताया गया है कि अदिति सिंह का भाजपा प्रेम स्वार्थ की राजनीति का हिस्सा। अदिति सिंह पर परोक्ष रूप से हमला क्यों किया गया। इस पर विनोद कुमार कोई सही बात नहीं कह सके।