भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज राम की कर रहे पूजा: पंचायती राज मंत्री

भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज राम की कर रहे पूजा: पंचायती राज मंत्री

अयोध्या। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर मंदिर निर्माण देखा व रामलला के दर्शन भी किए। विरोधी दलों पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जो प्रभु श्रीराम के भक्तों पर गोली चलवाते थे, अब वहीं लोग राम की पूजा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रभु …

अयोध्या। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को अयोध्या पहुंचकर मंदिर निर्माण देखा व रामलला के दर्शन भी किए। विरोधी दलों पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जो प्रभु श्रीराम के भक्तों पर गोली चलवाते थे, अब वहीं लोग राम की पूजा कर रहे हैं। ऐसे लोगों को प्रभु राम माफ नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं का अध्ययन करने यहां पहुंचे बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने सबसे पहले सीतारमण कुंज भवन का शिलान्यास किया।

उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति को देखकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर की जो परिकल्पना की थी, उस कल्पना को मैं आज यहां साकार होते देखने आया था। अपने गृह राज्य का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार अब बदल चुका है। देश के अग्रणी राज्यों में से एक बिहार राज्य है।

वहां सड़क बिजली-पानी व अन्य सुविधाएं आम जनता तक पहुंचाई जा रही है। एक-एक गांव में विकास की किरण पहुंचाई जा रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों मिलकर देश को श्रेष्ठ बनाने में लगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के विकास योजनाओं का अध्ययन करने अयोध्या पहुंचे सम्राट चौधरी ने यहां शौचालय निर्माण, स्कूल का कायाकल्प व सुविधाओं का अध्ययन किया है। कहा, उत्तर प्रदेश की विशेषता को बिहार ले जाएंगे। बिहार और उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक हैं, बोली एक है। समझने वाले भी दोनों एक हैं। यूपी, बिहार की मानसिकता भी एक है। दोनों राज्यों का संपूर्ण विकास हो रहा है।