रामपुर : मेरा गांव-मेरा देश होगा मुख्य आकर्षण…

रामपुर : मेरा गांव-मेरा देश होगा मुख्य आकर्षण…

रामपुर, अमृत विचार। शहरी माहौल में गांव की झलक दिखाने के लिए गांव का निर्माध घास फूंस से कराया जा रहा है। घासफूस से गांव का लुक देने के लिए हुनर हाट में दरभंगा बिहार से कारीगर आए हैं। हुनर हाट में दुकानों और द्वारों को सजाने संवारने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा …

रामपुर, अमृत विचार। शहरी माहौल में गांव की झलक दिखाने के लिए गांव का निर्माध घास फूंस से कराया जा रहा है। घासफूस से गांव का लुक देने के लिए हुनर हाट में दरभंगा बिहार से कारीगर आए हैं। हुनर हाट में दुकानों और द्वारों को सजाने संवारने के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है। हुनर हाट में इंडिया गेट, हमारा गांव-हमारा देश के अलावा 30 राज्यों के व्यंजनों को एक ही परिसर में चखने का मौका मिलेगा।

पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड को सजाने संवारने का काम अंतिम चरण में है। 16 अक्तूबर से नुमाइश ग्राउंड में हुनर हाट का आयोजन होना है। हुनर हाट में गांव की झोपड़ियों और खाट का आनंद भी मिल सकेगा। हुनर हाट में गांव बसाने के लिए दरभंगा बिहार से कारीगर आए हैं और बड़े लगन से गांव के छप्पर बनाने के काम में लगे हुए हैं। गांव का माहौल बनाने के लिए फूंस की झोपड़ियां बनाई जा रही हैं। इनमें मूंझ का प्रयोग भी किया जा रहा है गांव के परिवेश में मट्ठा, दही, खौला हुआ दूध और गुड़ के साथ ही ठेठ देहाती व्यंजनों का लुत्फ मिलेगा। हुनर हाट के मुख्य द्वारा को भी सजाया जा रहा है इसके अलावा हुनर के सामने फ्लाई ओवर की दीवारों पर कलाकारों द्वारा कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं।

मंच पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
हुनर हाट में अलग-अलग राज्यों से आए कलाकार नुमाइश के मंच पर अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे। इसके अलावा नाट्य कलाकारों द्वारा नाटकों का मंचन किया जाएगा। मंच पर कई सजीव कार्यक्रमों का प्रसारण भी होगा।

लखनवी, देहलवी और रामपुरी व्यंजनों का रहेगा जलवा
हुनर हाट में यूं तो कई राज्यों के व्यंजनों का लुत्फ लोगों को चखने को मिलेगा। लेकिन, खाने के शौकीनों के लिए लखनवी, देहलवी और रामपुरी व्यंजनों का जलवा रहेगा। लखनऊ के टुंडे के कबाब,शीरमाल दिल्ली की नहारी, रामपुर का तार तंदूरी और हब्शी हलवा सोहन लोगों को आकृषित करेंगे।

हुनर हाट को सजाने संवारने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। फ्लाई ओवर पर मंगलवार की शाम तक रंगाई पुताई का कार्य निपट जाएगा। इसके अलावा स्कूल कालेजों और कलाकारों द्वारा कलाकृतियों को उकेरने का काम चल रहा है। डा. विवेकानंद गंगवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामपुर