No Title

हरदोई(हरपालपुर)। रामगंगा नदी के बड़ागांव अर्जुनपुर सेतु शासन से स्वीकृत पुल के निर्माण के लिए बुधवार को पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम के अभियंता वहां निरीक्षण करने पहुंचे। अभियंताओं ने सेतु के पिलर के साथ संपर्क मार्ग निर्माण के लिए साइट का चयन किया। इस सेतु का निर्माण होने से क्षेत्र व जिले के लोगों को …
हरदोई(हरपालपुर)। रामगंगा नदी के बड़ागांव अर्जुनपुर सेतु शासन से स्वीकृत पुल के निर्माण के लिए बुधवार को पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम के अभियंता वहां निरीक्षण करने पहुंचे। अभियंताओं ने सेतु के पिलर के साथ संपर्क मार्ग निर्माण के लिए साइट का चयन किया। इस सेतु का निर्माण होने से क्षेत्र व जिले के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
प्रदेश सरकार ने रामगंगा के बड़ागांव – अर्जुनपुर पर सेतु निर्माण की स्वीकृति दी है। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त आवंटित हो गई है।बुधवार को सेतु निगम व लोक निर्माण विभाग खंड के अभियंता मौके पर स्थल चयन के लिए पहुंचे।
अभियंताओं की टीम ने रामगंगा नदी के दोनों किनारों पर सेतु का पिलर बनाने व सेतु को संपर्क मार्ग से जोड़ने के लिए साइट का चयन किया। टीम ने उसे चिह्नित किया। टीम में निर्माण व डिजाइन दोनों के अभियंता शामिल रहे। इस दौरान विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने सेतु निगम की टीम के साथ स्वयं नाव पर ट्रैक्टर तथा पैदल मार्ग से चलकर पुल की वास्तविक स्थिति व इसकी क्षेत्रीय उपयोगिता को बड़े ही विस्तार से विस्तृत रूप से सेट निगम की टीम को बताया।