बरेली के सुनील यादव बॉडीबिल्डिंग में देश के लिए जीता कांस्य

बरेली, अमृत विचार। बरेली के सुनील यादव ने ऑरनाल्ड क्लासिक बॉडी बिल्डिंग अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन यूरोप स्पेन में किया गया। प्रतियोगिता 17 सितंबर से 19 सिंतबर तक चली, जिसमें 20 देशों के 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भारत से इस प्रतियोगिता में 6 …
बरेली, अमृत विचार। बरेली के सुनील यादव ने ऑरनाल्ड क्लासिक बॉडी बिल्डिंग अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन यूरोप स्पेन में किया गया। प्रतियोगिता 17 सितंबर से 19 सिंतबर तक चली, जिसमें 20 देशों के 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। भारत से इस प्रतियोगिता में 6 खिलाड़ियों सहित आठ लोगों की टीम बरेली से स्पेन गई थी। जिसमें बरेली के सुनील कुमार ने अच्छा प्रर्दशन करते हुए भारत को बॉडी बिल्डिंग में कांस्य पदक दिलाया है।
सुनील इससे पहले तीन बार मिस्टर इंडिया, 8 बार मिस्टर यूपी, 3 बार मिस्टर बरेली, और 2 बार मिस्टर रूहेलखंड रह चुके हैं। सुनील ने बताया कि उन्होनें पहली बार ही अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया है। उन्होनें बताया कि 20 अक्टूबर को वह अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता के यूएसए में जाएंगें। उन्होनें बताया कि पहली बार अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर मेडल मिलने के बाद वह बहुत खुश हैं।
वह बुधवार को चौपुला स्थित घर पर पहुंच गए हैं। उन्होनें अपनी जीत का श्रेय अपने पिता मान सिंह यादव को दिया और कहा कि अगर वह हमें प्रोत्साहित नहीं करते तो आज मैं इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाता। सुनील ने अपने सहकर्मी अभिषेक और विक्की को धन्यवाद कहा।