अमेठी: बीजेपी ने चुना नया अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, राजेश चौहान को सौंपी जिम्मेदारी

अमेठी: बीजेपी ने चुना नया अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, राजेश चौहान को सौंपी जिम्मेदारी

अमेठी। शुकुल बाजार जिला क्षेत्र के तेजतर्रार युवा राजेश चौहान पर भरोसा जताते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि जिले की सभी विधानसभा पर भाजपा का परचम फिर से लहरेगा और मिशन 2022 की दृष्टिगत संगठन के सभी पदाधिकारी …

अमेठी। शुकुल बाजार जिला क्षेत्र के तेजतर्रार युवा राजेश चौहान पर भरोसा जताते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि जिले की सभी विधानसभा पर भाजपा का परचम फिर से लहरेगा और मिशन 2022 की दृष्टिगत संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी-जान से मेहनत में जुट गए हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रचंड बहुमत से विजय होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिले में सभी मोर्चों के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर रही है। इसी कड़ी में शुकुल बाजार क्षेत्र से ऊंचगांव प्रधान पति व प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौहान को अनुसूचित मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं राजेश चौहान ने कहा कि जिला पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है मैं उसका पूर्णता ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वाहन करूंगा और पार्टी को मजबूत करने व आगामी विधानसभा 2022 में पार्टी समर्थित उम्मीदवार को प्रचंड विजय दिलाने के लिए दिन रात एक कर दूंगा।

नवागत जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें अनुसूचित लोगों के हित सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी बाबासाहेब अंबेडकर के सपनों को साकार करते हुए अनुसूचित जाति के लोगों को उनका हक देते हुए उनके विकास रक्षा और सुरक्षा के लिए तटबद्ध दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जहां परिवारवाद और वंशवाद नहीं है। सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान किया जा रहा है। वहीं राजेश चौहान को जिला अनुसूचित मोर्चा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष शंकर बक्स सिंह, सोशल मीडिया संयोजक प्रशांत शुक्ला,मंडल महामंत्री एवं उद्योगपति दिनेश कौशल, युवा नेता हरकेश तिवारी, सहित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने बधाई दी‌।

ताजा समाचार

24 अप्रैल : God of cricket कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का आज है जन्मदिन, जानिए आज हुई थी इत्तिहास में कौन-सी घटना 
लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज