उन्नाव: जंगल में मिला महिला का शव, पुलिस ने ग्रामीणों पर जताई आशंका

उन्नाव: जंगल में मिला महिला का शव, पुलिस ने ग्रामीणों पर जताई आशंका

उन्नाव। मंगलवार को औरास थानाक्षेत्र के अल्दौ गांव स्थित नाले के पास, एक महिला का अर्धनग्न शव वन विभाग के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस हत्या के बाद शव को जंगलों में फेंकने की आशंका जता रही है। शव की हालत देख कर कहा जा रहा है कि वो छह से सात दिन पुराना है। …

उन्नाव। मंगलवार को औरास थानाक्षेत्र के अल्दौ गांव स्थित नाले के पास, एक महिला का अर्धनग्न शव वन विभाग के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस हत्या के बाद शव को जंगलों में फेंकने की आशंका जता रही है। शव की हालत देख कर कहा जा रहा है कि वो छह से सात दिन पुराना है। शव औंधे मुंह पड़ा था। सिर से बाल भी अलग थे। ऐसा लग रहा था मानों सर से घसीटते हुए शव को लाया गया है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। आपको बता दें कि शव बबूल के जंगलों से  मिला है। पुलिस को गांव वालों ने शव के बारे में सूचना दी थी। हल्का दरोगा चक्रधर पांडेय ने जानकारी दी कि लोगों ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई। शव को मर्चरी में रखा गया है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि महिला 35 साल तक की होगी। शव के पैरों में बिछिया मिलने पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला शादी शुदा थी। अल्दौ गांव के पास खारजा नाला के वन विभाग के बबूल के जंगल से शव बरामद हुआ। पुलिस ग्रामीणों पर शक जता रही है। उनका कहना है कि महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेक दिया गया।

ताजा समाचार

शुभम की पत्नी को नगर निगम में नौकरी देंगे: कानपुर में महापौर और पार्षदों ने पाकिस्तानी पीएम व सेना प्रमुख का फूंका पुतला, इनकी घोषणा की...
प्रधानमंत्री मोदी ने 51000 से अधिक युवाओं कों बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी सुनिश्चित कर रही सरकार
लखीमपुरी खीरी: फायरिंग से दहला इलाका, दबंगों ने किशोर पर किया हमला
Madrid Open 2025: अलेक्जेंडर ज्वेरेव और आर्यना सबालेंका की जीत के साथ हुई टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत
जिले में किया टॉप, अब पूरा करना है सपना! यूपी बोर्ड में पास हुए छात्रों ने बताई भविष्य की योजना
बदायूं: मुड़िया पर तैनाती, मगर डॉक्टर बैठते हैं बिसौली सीएचसी पर...मरीज परेशान