गोरखपुर: एसएसबी ने मनाया रक्षाबंधन पर्व, असिस्टेंट कमांडेंट ने कहा- सेना पर..

गोरखपुर। गुरूकृपा संस्थान एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राष्ट्ररक्षा उत्सव मनाया गया। फर्टीलाइजर स्थित रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर मुख्यालय में आयोजित राष्ट्ररक्षा उत्सव पर्व कार्यक्रम के संयोजक गुरुकृपा संस्थान के मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी ने सैनिकों की तिरंगा पट्टिका ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि सैनिक …
गोरखपुर। गुरूकृपा संस्थान एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राष्ट्ररक्षा उत्सव मनाया गया। फर्टीलाइजर स्थित रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर मुख्यालय में आयोजित राष्ट्ररक्षा उत्सव पर्व कार्यक्रम के संयोजक गुरुकृपा संस्थान के मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी ने सैनिकों की तिरंगा पट्टिका ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि सैनिक जवान देश की आन,बान शान हैं। इन्हें स्पर्शमात्र से ही पवित्रता का संचार होता है कलाई में रक्षा सूत्र बाधने का अवसर और राष्ट्ररक्षा का वचन तो भावुक कर देने वाला पल है।
देश को आश्वस्त कर चैन की नींद देने वाले स्वयं को रतजगा कर कष्ट सहने वाले वन्दनीय है, अभिनंदनीय और पूज्यनीय भी हैं। हमें सेना पर नाज़ है। वास्तव में ये ही देश के हीरो हैं। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट डॉ रजत सहगल ने कहा कि देश के जागरूक और संवेदनशील नागरिकों एवं संगठनों द्वारा सम्मानित करना और सेना के प्रति अटूट विश्वास ही सैनिकों का सम्बल है। सीमा को ही अपना घर मानकर समस्त त्यौहारों व राष्ट्रीय पर्व को श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाना गर्व की बात है। हौसला दोगुना हो जाता है जब अजनबियों द्वारा अपनापन का बोध कराया जाता है।
सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट विकास सिंह ने कहा कि गुरूकृपा संस्थान द्वारा फर्टीलाइजर स्थित रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर मुख्यालय में आयोजित राष्ट्ररक्षा उत्सव पर्व देश की एकता व अखण्डता को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि गुरुकृपा संस्था परम्परागत ढंग से राष्ट्रीयता को बोध कराने वाले कार्यक्रम के द्वारा स्वयं के जीवन मे आत्मसात करने का संकल्प को लेकर कार्य करने का निश्चय किया है निश्चित तौर पर प्रशंसनीय कार्य है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ भारत भूषण, ई. अकालू प्रजापति, अभिषेक त्रिपाठी, अविनाश द्विवेदी,सूरज कुमार पांडेय, श्रद्धानंद त्रिपाठी, प्रेमनाथ सिंह, ने तिरंगा लहराकर सैनिकों का हौसला बढ़ाया। सैनिकों को राखीं बॉधने वालों में प्रमुख वैष्णवी त्रिपाठी, गीतांजली उपाध्याय, ओजस्विनी नंदा, शिवांगी पांडेय, प्रत्याक्षी सिंह, वेदांशी पांडेय, सृष्टि दूबे, रेहाब शरीफ़, महेर , सिद्धि त्रिपाठी, श्रद्धा उपाध्याय एवं एसएसबी के जवान व सैनिक उपस्थित थे।