अमरोहा : बगैर अनुमति के चल रही हैं दिल्ली के लिए डग्गामार बसें, प्रशासन खामोश

अमरोहा : बगैर अनुमति के चल रही हैं दिल्ली के लिए डग्गामार बसें, प्रशासन खामोश

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर से कई डग्गामार बस बगैर परमिट देश की राजधानी दिल्ली की ओर दौड़ लगा रही है। सब कुछ जानकारी में होने के बावजूद भी पुलिस, प्रशासनिक व परिवहन विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण डग्गामार बसों के संचालकों के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर से कई डग्गामार बस बगैर परमिट देश की राजधानी दिल्ली की ओर दौड़ लगा रही है। सब कुछ जानकारी में होने के बावजूद भी पुलिस, प्रशासनिक व परिवहन विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण डग्गामार बसों के संचालकों के हौसले बुलंद हैं।

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी को परिवहन विभाग द्वारा नजरअंदाज करके डग्गामार वाहनों के संचालन पर कोई भी रोक नहीं लगाई जा रही है।हसनपुर व रहरा क्षेत्र से लगभग आधा दर्जन से अधिक डग्गामार बस दिल्ली के लिए संचालित हो रही है। बताया जा रहा है कि यह डग्गामार बसें रसूखदार लोगों की हैं। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि इन बसों के संचालकों के पास परमिट भी नहीं हैं। आए दिन इन बसों की वजह से हादसे होते रहते हैं।

सूत्रों के मुताबिक इन बसों में टैक्स चोरी कर माल ढोया जाता है और लाखों रुपए की टैक्स की चोरी प्रतिदिन की जाती है। रहरा क्षेत्र की कई बसें तट बांध से होकर गुजरती हैं। पुलिस, प्रशासनिक व परिवहन विभाग के अधिकारी रोज इन बसों को गुजरते देखते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं कर पाते। कुछ लोगों का कहना है कि बस संचालकों को राजनीतिक आशीर्वाद प्राप्त होने के कारण इनके खिलाफ कार्रवाई करने का कोई भी अधिकारी हिम्मत नहीं कर पाता। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि आपके माध्यम से डग्गामार बसों के संचालन की जानकारी प्राप्त हुई है।इनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।