अंबाती रायडू ने IPL से संन्यास की घोषणा के बाद डिलीट किया ट्वीट, सामने आया CSK का बयान

अंबाती रायडू ने IPL से संन्यास की घोषणा के बाद डिलीट किया ट्वीट, सामने आया CSK का बयान

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर अंबाती रायडू ने शनिवार को अचानक एक ट्वीट करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा कर दी। ट्वीट होते ही हलचल मच गई, लेकिन इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट भी कर दिया। रायडू ने कहा था कि यह 2022 सीजन उनका …

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर अंबाती रायडू ने शनिवार को अचानक एक ट्वीट करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा कर दी। ट्वीट होते ही हलचल मच गई, लेकिन इसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट भी कर दिया। रायडू ने कहा था कि यह 2022 सीजन उनका आखिरी होगा। हालांकि चेन्नई टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने इसे गलत खबर बताया और कहा कि रायडू संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि रायडू अपने प्रदर्शन से नाखुश हों। इसलिए मनोवैज्ञनिक दवाब में ऐसा हो गया हो। वह हमारे साथ रहेंगे। अगले साल भी वे CSK का हिस्सा होंगे’

रायडू ने ट्वीट कर संन्यास की जानकारी दी
रायडू ने ट्वीट कर अपने संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मैं यह ऐलान करते हुए खुश हूं कि यह आईपीएल 2022 आखिरी होगा। लीग में खेलना मेरे लिए सबसे अच्छा रहा है। मैं 13 सालों तक दो बड़ी टीमों का हिस्सा रहा हूं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनकर शानदार सफर रहा। इसके लिए उनका धन्यवाद।

रायडू ने टीम इंडिया के लिए 55 वनडे मैच खेले
रायडू ने भारत के लिए 47.05 की औसत के साथ 55 वनडे में कुल 1,694 रन बनाए. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 124 रन रहा। उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए। रायडू ने 6 टी20 मैच भी खेले. इसमें उन्होंने 10.50 की औसत से केवल 42 रन बनाए. इसके अलावा रायडू के नाम 97 फर्स्ट क्लास मैच में 6,151 रन दर्ज हैं।

आईपीएल करियर
इस सीजन में अब चेन्नई टीम के दो मैच ही बचे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। 36 साल के अंबाती रायडू ने अब तक आईपीएल में कुल 187 मैच खेले हैं, जिसमें 29.08 की औसत से 3290 रन बनाए हैं। रायडू ने आईपीएल करियर में और 22 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन का रहा है।आईपीएल 2018 में चेन्नई के लिए उन्होंने 602 रन बनाए थे। यह उनका सबसे बेहतरीन सीजन था।

ये भी पढ़ें : Ambati Rayudu Retirement : CSK स्टार अंबाती रायडू ने आईपीएल से लिया संन्यास, यही होगा आखिरी टूर्नामेंट