Ambati Rayudu Retirement : CSK स्टार अंबाती रायडू ने आईपीएल से लिया संन्यास, यही होगा आखिरी टूर्नामेंट

Ambati Rayudu Retirement : CSK स्टार अंबाती रायडू ने आईपीएल से लिया संन्यास, यही होगा आखिरी टूर्नामेंट

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर अंबाती रायडू ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा कर दी है। यह 2022 सीजन उनका आखिरी होगा। इस सीजन में अब चेन्नई टीम के दो मैच ही बचे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो …

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर अंबाती रायडू ने इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा कर दी है। यह 2022 सीजन उनका आखिरी होगा। इस सीजन में अब चेन्नई टीम के दो मैच ही बचे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है।

रायडू ने ट्वीट कर संन्यास की जानकारी दी
रायडू ने ट्वीट कर अपने संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘मैं यह ऐलान करते हुए खुश हूं कि यह आईपीएल 2022 आखिरी होगा। लीग में खेलना मेरे लिए सबसे अच्छा रहा है। मैं 13 सालों तक दो बड़ी टीमों का हिस्सा रहा हूं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनकर शानदार सफर रहा। इसके लिए उनका धन्यवाद।

ऐसा रहा है आईपीएल करियर 
36 साल के अंबाती रायडू ने अब तक आईपीएल में कुल 187 मैच खेले हैं, जिसमें 29.08 की औसत से 3290 रन बनाए हैं। रायडू ने आईपीएल करियर में और 22 अर्धशतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन का रहा है।आईपीएल 2018 में चेन्नई के लिए उन्होंने 602 रन बनाए थे। यह उनका सबसे बेहतरीन सीजन था।

2018 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे रायडू
2010 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले अंबाती रायडू 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे। वे तीन बार मुंबई और दो बार चेन्नई के साथ आईपीएल चैंपियन रहे। 2019 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के बाद अपने ‘3डी ट्वीट’ की वजह से रायडू काफी चर्चा में आए थे।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : शिखर धवन ने कगिसो रबाडा संग की जमकर मस्ती, वीडियो देख आप भी कहेंगे -WOW

ताजा समाचार