आगरा: कारगिल शहीद के हुई लूटपाट में पकड़े गए दो चोर, पुलिस ने बरामद की यह चीजें

आगरा: कारगिल शहीद के हुई लूटपाट में पकड़े गए दो चोर, पुलिस ने बरामद की यह चीजें

आगरा। प्रदेश के आगरा में कारगिल शहीद के घर हुए लूट कांड का पुलिस ने राज खोल दिया है। पुलिस ने लूट करने वाले दोनों बदमाशों सतेंद्र और विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से लूट के दो लाख 75 हजार कैश और लाखों रुपए के जेवरात बरामद के …

आगरा। प्रदेश के आगरा में कारगिल शहीद के घर हुए लूट कांड का पुलिस ने राज खोल दिया है। पुलिस ने लूट करने वाले दोनों बदमाशों सतेंद्र और विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से लूट के दो लाख 75 हजार कैश और लाखों रुपए के जेवरात बरामद के लिए हैं।

बता दें कि, थाना ताजगंज इलाके में कारगिल शहीद श्यामवीर चाहर के घर में दो बदमाश घुसे थे। उस समय घर में एक महिला और दो साल का बच्चा मौजूद था।

बदमाशों ने चाकू के दम पर बच्चे को बंधक बना लिया और घर में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश एक घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे। बदमाश पांच लाख कैश और 40 तोला सोने के जेवर और ढाई किलो चांदी की लूट कर फरार हो गए थे।

फिलहाल पुलिस ने बदमाशों को जेल में भेज दिया है।

एडीजी जोन राजीव कृष्ण के बताया कि पुलिस ने बदमाशों से 2 दो लाख 78 हजार रुपये, नौ जोड़ी कानों के जेवरात, 12 अंगूठी, एक टीका, एक हार, पांच मोती आठ जोड़ी पायल, एक जोड़ी लक्ष्मी गणेश और दो जोड़ी बच्चों के खडुआ बरामद किया है।

पढ़ें-भारतीय रेलवे लेने जा रहा बड़ा फैसला, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर, जानें क्या होगा बदलाव

ताजा समाचार