एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद संजय राउत बोले- मैं शिंदे को शिव सैनिक नहीं मानता…

एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद संजय राउत बोले- मैं शिंदे को शिव सैनिक नहीं मानता…

मुंबई। शिवेसना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने के एक दिन बाद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं शिंदे को शिव सैनिक नहीं मानता और बीजेपी ने शिवसैनिक को मुख्यमंत्री नहीं बनाया है। इसके साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना को …

मुंबई। शिवेसना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने के एक दिन बाद संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं शिंदे को शिव सैनिक नहीं मानता और बीजेपी ने शिवसैनिक को मुख्यमंत्री नहीं बनाया है। इसके साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना को तोड़ने का प्लान था।

संजय राउत ने शुक्रवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि नई सरकार अच्छा काम करें यही शुभकामना है। उन्होंने ईडी समन को लेकर कहा कि वे आज पेश होंगे। राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि मेरे साथ यह सब क्यों हो रहा है? कौन कर रहा है? यह हम जान रहे हैं।

ये भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करते हुए खुश नहीं दिख रहे थे फडणवीस, परंतु आदेश का पालन किया : पवार