उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शेख खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त करने यूएई पहुंचे

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू शेख खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त करने यूएई पहुंचे

अबू धाबी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भारत की ओर से शोक व्यक्त करने रविवार को अबू धाबी पहुंचे। कई वर्षों तक बीमारी से जूझने के बाद शुक्रवार को शेख खलीफा का निधन हो गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची …

अबू धाबी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर भारत की ओर से शोक व्यक्त करने रविवार को अबू धाबी पहुंचे। कई वर्षों तक बीमारी से जूझने के बाद शुक्रवार को शेख खलीफा का निधन हो गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने उपराष्ट्रपति के आगमन की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को श्रद्धांजलि देने अबू धाबी पहुंचे।

’’ विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उपराष्ट्रपति नायडू यूएई के राष्ट्रपति के निधन पर भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए 15 मई को यूएई की यात्रा करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शेख खलीफा के निधन पर शोक व्यक्त किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए शनिवार को नयी दिल्ली में यूएई दूतावास गए। भारत ने शेख खलीफा के सम्मान में शनिवार को एक दिन का राष्ट्रीय शोक रखा।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में भारत-यूएई संबंध दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए बहुत समृद्ध हुए। उन्होंने यूएई में मौजूद भारतीय समुदाय की असाधारण देखभाल की, जो उनके प्रति बेहद सम्मान रखते थे।’’ मंत्रालय ने कहा कि दोनों देश नए और विविध क्षेत्रों में अपने ऐतिहासिक और व्यापक रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान : उत्तरी वजीरिस्तान में आत्मघाती हमला, तीन बच्चों समेत छह लोगों की मौत

 

 

ताजा समाचार

Myanmar Earthquake : भूकंप प्रभावित म्यांमार में बचाव दल भेजेगा बांग्लादेश, अब तक 1,644 मौतें...3,400 से अधिक लोग घायल और 139 लापता
Kanpur News: सीएसजेएमयू को हासिल हुआ प्रदेश में पहला स्थान, समर्थ पोर्टल पर 90 फीसदी कार्य के लिए मिली शासन में रैंकिंग
बलिया: युवती की आत्महत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पीलीभीत: विभागों ने बजट खपाने में की देरी, 2.32 अरब रुपये खातों में शेष
ईद-नवरात्र पर ड्रोन व सीसीटीवी से होगी निगरानी; कानपुर में मंदिरों और मस्जिदों पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था, जगह-जगह बैरिकेडिंग
लखीमपुर खीरी: नवरात्र व्रत में बने रहें सेहतमंद, गर्भवती महिलाओं के लिए सरल टिप्स