पुलिस विभाग के खाली पद भरे जाएंगे : सुरेश खन्ना

पुलिस विभाग के खाली पद भरे जाएंगे : सुरेश खन्ना

लखनऊ। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पुलिस विभाग में खाली पड़े पद भरे जाएंगे। मंगलवार को विधानसभा में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह जानकारी दी। प्रश्न काल में राष्ट्रीय लोकदल के प्रसन्न कुमार के सवाल पर उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही के 26,744 पद व पीएसी …

लखनऊ। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पुलिस विभाग में खाली पड़े पद भरे जाएंगे। मंगलवार को विधानसभा में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह जानकारी दी। प्रश्न काल में राष्ट्रीय लोकदल के प्रसन्न कुमार के सवाल पर उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में सिपाही के 26,744 पद व पीएसी में सिपाही के 8714 पद खाली हैं।

इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने के संबंध में पुलिस महानिदेशक की ओर से उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। भर्ती की कार्यवाही के लिए बोर्ड ने कार्यदायी संस्थाओं से मिली निविदाओं का तकनीकी परीक्षण कर लिया है। कोरोना के कारण दो वर्ष तक पुलिस में भर्ती न होने पर उम्र सीमा बढ़ाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उम्र बढ़ाने का अभी सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है।

यह भी पढ़ें:-विपक्ष के मुंह से नहीं सुहाती कानून व्यवस्था की बात : सुरेश खन्ना