उन्नाव: बेटे पर लगा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप तो थाने में पहुंचकर मां ने किया आत्मदाह का प्रयास

शुक्लागंज/उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना पर अभियुक्तों की मां ने कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा कर स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। कोतवाली गंगाघाट निवासी एक महिला ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था …
शुक्लागंज/उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना पर अभियुक्तों की मां ने कोतवाली में हाई वोल्टेज ड्रामा कर स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।
कोतवाली गंगाघाट निवासी एक महिला ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को उसकी ही बहन के दामाद व उसके भाई ने शादी करने करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
जब उसकी पुत्री गर्भवती हो गई तो शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने जांच में मामला सही पाया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार देर रात दो आरोपियों राधेश्याम के पुत्र विवेक व दीपक को ट्रांस गंगा सिटी गेट नम्बर चार के पास से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव शशि शेखर ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक वादिनी द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिसमें मुख्य अभियुक्त समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण में दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार है और जो अभियुक्त है वह वादिनी की बहन का दमाद और दमाद का भाई है। जिन्होंने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और गर्भवती होने की जानकारी होने पर इनकार कर दिया। अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी
अभियुक्तों की मां ने कोतवाली में किया हंगामा
बेटों की गिरफ्तारी की सूचना पर उनकी मां कोतवाली गंगाघाट पहुंची और जांच में पुलिस को 40 हजार रुपये देने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोपियों की माँ ने कहा कि पुलिस ने कहा था कि पैसे लेने के बाद उनके बेटों पर कोई कार्यवाही नहीं होगी फिर भी उनके बेटों को गिरफ्तार किया गया। महिला ने स्वयं पर पेट्रोल डालने का भी प्रयास किया परन्तु महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पेट्रोल डालते हुए देख लिया और उससे पेट्रोल की बोतल छीनकर महिला को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: सुरक्षा गार्ड ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज