आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए पंचायतों को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लें: पीएम मोदी

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए पंचायतों को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लें: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंचायती राज दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं, जिनकी मजबूती में …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंचायती राज दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं, जिनकी मजबूती में ही नए भारत की समृद्धि निहित है। आइए, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लें।

देश में सत्ता के विकेंद्रीकरण की दिशा में 24 अप्रैल, 1993 का दिन ऐतिहासिक माना जाता है,क्योंकि इसी दिन संविधान में 73वें संशोधन के द्वारा पंचायती राज व्यवस्था अस्तित्व में आई थी। पंचायती राज मंत्रालय प्रत्येक वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाता है। यह आयोजन देश के अलग-अलग हिस्सों से पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे बात करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने, उन्हें आगे के लिए और सशक्त बनाने एवं प्रेरित करने का अवसर होता है। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रविवार को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के पल्ली गांव जाएंगे और वहां आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

 

ताजा समाचार

मुंबई बम धमाका कांड: कोर्ट ने 32 साल बाद टाइगर मेमन की संपत्ति केंद्र को सौंपने का दिया आदेश
लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने किया हंगामा, ओम बिरला ने जताई नराजी, कार्यवाही स्थगित
संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC ने किया इनकार 
शाहजहांपुर: अब कॉलोनी में बिजली कनेक्शन के नाम पर नहीं हो पाएगी धांधली, नया शुल्क लागू
IPL 2025 : कौन हैं MI के हीरो अश्वनी कुमार? जिन्होंने डेब्यू मैच में झटके 4 विकेट...रियान रिकेलटन ने की तारीफ 
बिना लाइफ सपोर्ट झील में मस्ती, छोटे बच्चों को थमा रहे बोट; Kanpur के गंगा बैराज में खुलेआम स्टंट, जिम्मेदार अंजान