लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर का काम पकड़ेगा रफ्तार, उपाध्यक्ष ने गठित की अधिकारियों की टीम

लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर का काम पकड़ेगा रफ्तार, उपाध्यक्ष ने गठित की अधिकारियों की टीम

लखनऊ। लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर का काम जल्दी ही रफ्तार पकड़ेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गोमती नदी के दोनों तटबन्धों पर फोरलेन सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य में किसी भी तरह की रुकावट न आए और ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का कार्य समय से पूरा हो इसके लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय …

लखनऊ। लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर का काम जल्दी ही रफ्तार पकड़ेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गोमती नदी के दोनों तटबन्धों पर फोरलेन सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्य में किसी भी तरह की रुकावट न आए और ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का कार्य समय से पूरा हो इसके लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों की टीम गठित की है। उन्होंने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि लखनऊ ग्रीन काॅरीडोर प्रोजेक्ट को समय से पूरा करना आवश्यक है। इसलिए उपाध्यक्ष के निर्देश पर चार विभागीय अधिकारियों की टीम गठित की गई है। जिसमें विशेष कार्याधिकारी अमित राठौर, अधिशासी अभियंता जोन तीन संजीव कुमार, तहसीलदार अर्जन शशिभूषण पाठक तथा सहायक अभियंता जोन सात राजकुमार को शामिल किया गया है।

यह टीम अपने-अपने कार्यों के साथ प्रोजेक्ट इम्पलीमेन्टेशन यूनिट (पीआईयू) और मेसर्स टाटा कंसलटिंग इंजीनियर्स के साथ समन्वय और अनुश्रवण करते हुए परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन का काम करेगी। टीम मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह और अधीक्षण अभियंता अवधेश तिवारी के पर्यवेक्षण में अन्य आवश्यक कार्य करवाएगी।

जागा नगर निगम, सौ जगहों पर जलवाएगा अलाव

आखिरकार नगर निगम जाग गया है और उसे भी ठंड का अहसास होने लगा है। राजधानी में तापमान गिरने के साथ बढ़ती गलन को देखते हुए नगर निगम ने 100 स्थानों पर अलावा जलवाने का निर्णय लिया है। नगर निगम के आठों जोनों में अस्पताल, रेलवे स्टेशन, लेबर अड्डा और चौराहों आदि 100 जगहों पर ठंड से राहत देने के लिए अलाव जलाए जाएंगे। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि जोन एक में 19 स्थलों, जोन दो में नौ, जोन तीन में 16, जोन चार में चार, जोन पांच में चार, जोन छह तीन, जोन सात में पांच, जोन आठ में चार और अन्य 36 स्थलों पर अलाव जलवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बाइक खरीदने के नाम पर युवक से हुई 24 हजार की ठगी

ताजा समाचार