Russia-Ukraine War : रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा- यूक्रेन के 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित रूस ले जाया गया

Russia-Ukraine War : रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा- यूक्रेन के 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित रूस ले जाया गया

मास्को। यूक्रेन पर रूसी सेना के आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक करीब दो लाख बच्चों समेत दस लाख से अधिक लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालकर रूस ले जाया गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी …

मास्को। यूक्रेन पर रूसी सेना के आक्रमण की शुरुआत के बाद से अब तक करीब दो लाख बच्चों समेत दस लाख से अधिक लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालकर रूस ले जाया गया है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय के अधिकारी मिखाइल मिजिन्त्सेव ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान यूक्रेनी अधिकारियों की मदद के बिना ही 1,847 बच्चों समेत कुल 11,550 लोगों को सुरक्षित निकालकर रूस ले जाया गया है। तास की रिपोर्ट के मुताबिक, मिखाइल मिज़िन्त्सेव ने कहा कि आम नागरिकों को दोनेत्स्क, लुहांस्क और यूक्रेन के अन्य हिस्सों के खतरनाक क्षेत्रों से निकाला गया और रूसी संघ के भूभाग में ले जाया गया।

यूक्रेन ने इस पूरे युद्ध के दौरान रूसी सैनिकों पर नागरिकों को उनकी इच्छा के विरुद्ध रूस या रूसी-नियंत्रित क्षेत्रों में ले जाने का आरोप लगाया है। रूस ने लगातार इन आरोपों का खंडन किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को यूक्रेन के सरकारी टेलीविजन चैनल टीवी ईआरटी से कहा कि यूक्रेन के करीब पांच लाख लोगों को उनकी इच्छा के विरुद्ध रूस अथवा अन्य स्थानों पर ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War : मारियुपोल में इस्पात संयंत्र से आम नागरिकों को निकाला गया सुरक्षित, रूस ने दोबारा शुरू की गोलाबारी