रामपुर: रवि सक्सेना ने किया कोर्ट में सरेंडर, दुराचार और धोखाधड़ी सहित कई मामलों में चल रहा था फरार

रामपुर: रवि सक्सेना ने किया कोर्ट में सरेंडर, दुराचार और धोखाधड़ी सहित कई मामलों में चल रहा था फरार

रामपुर, अमृत विचार। दुराचार और धोखाधड़ी जैसे मामलों में काफी दिनों से फरार चल रहे पत्रकार रवि सक्सेना ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से वह जेल चला गया। कुछ रोज पहले पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके बाद भी वह फरार चल रहा था। …

रामपुर, अमृत विचार। दुराचार और धोखाधड़ी जैसे मामलों में काफी दिनों से फरार चल रहे पत्रकार रवि सक्सेना ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से वह जेल चला गया। कुछ रोज पहले पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। उसके बाद भी वह फरार चल रहा था।

कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार के रहने वाले रवि सक्सेना पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में कुछ माह पहले मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। कुछ रोज पहले सिविल लाइन पुलिस ने धारा 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया था। लेकिन उसके बाद भी रवि सक्सेना कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

पीड़ित ने कई बार पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। उसके बाद पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने फरार चल रहे रवि सक्सेना पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

मंगलवार को रवि सक्सेना की हाईकोर्ट से जमानत खारिज हो गई थी। शुक्रवार को रवि सक्सेना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा मिनी राम ने बताया कि रवि सक्सेना ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके बाद वह जेल भेज दिया गया है।