राजाराज चोल की जयंती सरकारी समारोह के रूप में मनाई जाएगी: स्टालिन

राजाराज चोल की जयंती सरकारी समारोह के रूप में मनाई जाएगी: स्टालिन

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को महान तमिल राजा राज चोल की जयंती को सरकारी समारोह के रूप में मनाई जाने की घोषणा की हैं। कल तीन नवंबर को तमिल राजा की जयंती है। आज यहां जारी एक बयान में स्टालिन ने कहा, तंजावुर जिले में हर वर्ष कई संगठनों द्वारा राजा …

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बुधवार को महान तमिल राजा राज चोल की जयंती को सरकारी समारोह के रूप में मनाई जाने की घोषणा की हैं। कल तीन नवंबर को तमिल राजा की जयंती है। आज यहां जारी एक बयान में स्टालिन ने कहा, तंजावुर जिले में हर वर्ष कई संगठनों द्वारा राजा राज चोल की जयंती को ‘साध्य विझा’ के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा, इस समारोह को सरकारी समारोह के रूप में मनाने की विभिन्न संगठनों की मांगों के बाद इस वर्ष से जयंती को सरकारी समारोह के रूप में मनाये जाने का फैसला किया गया है।

ये भी पढे़ं- भारत बुरी नजर से देखने वालों पर तत्काल पलटवार करने में सक्षम: अजय भट्ट

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राजा राज चोल के स्मारक का जीर्णोद्धार और अलंकरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजा राज चोल का उनके जन्मदिन पर राज्याभिषेक किया गया था और उस दिन ज्योतिषीय तारा ‘साध्यम’ था, जिसके कारण उनकी जयंती और राज्याभिषेक का दिन एक साथ ‘साध्य विझा’ के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी इस अवसर पर तंजावुर में ब्रहदेश्वर मंदिर ‘बिंग टेंपल’ को शानदार ढंग से सजाया गया और रोशन किया गया है।

ये भी पढे़ं- सैलून में हेयर वॉश कराना पड़ा महंगा, ‘ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक’ की शिकार हुई महिला, जानिए इसके लक्षण

ताजा समाचार