रायबरेली: घरेलू विवाद में पति ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

अमृत विचार, रायबरेली। शाम को पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई है। मामला क्षेत्र के गांव पूरे दुनियापत मजरे अटौरा का है। गांव के सुरेंद्र कुमार (36 साल) बेटा भगौती प्रसाद का शव …
अमृत विचार, रायबरेली। शाम को पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई है। मामला क्षेत्र के गांव पूरे दुनियापत मजरे अटौरा का है।
गांव के सुरेंद्र कुमार (36 साल) बेटा भगौती प्रसाद का शव रविवार की सुबह उसके कमरे में फांसी के फंदे में लटकता मिला है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतरवा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
शाम को हुआ था पत्नी से विवाद
शनिवार की शाम को सुरेंद्र का उसकी पत्नी सरिता देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। उसकी पत्नी और बेटा यश दूसरे कमरे में सो रहे थे। रविवार की सुबह उसकी पत्नी सोकर उठी और पति को जगाने के लिए उसके करके में गई तो वहां उसके पति का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। कमरे का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। उसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया है।
शराब पीने के कारण हुआ था विवाद
मृतक सुरेंद्र कुमार की पत्नी सरिता देवी ने बताया कि सुरेंद्र को शराब पीने की लत थी। वह रोज शराब पीकर घर आता था और बात बात पर झगड़ा करने लगता था। नशे में अक्सर वह पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। शनिवार की शाम को भी वह खूब शराब के नशे में था। जिसको लेकर पत्नी से उसका विवाद हुआ था। उसके बाद वह रोज की तरह अपने कमरे में सोने चला गया।
पढ़ें-रायबरेली: फांसी पर लटकता मिला महिला और दो मासूम बेटियों का शव, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी