शादी के बंधन में बधेंगे Punjab के CM भगवंत मान, जानिए कौन बनेगी दूसरी दुल्हन

शादी के बंधन में बधेंगे Punjab के CM भगवंत मान, जानिए कौन बनेगी दूसरी दुल्हन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भगवंत मान (Bhagwant Mann) शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान के एक करीबी परिवार में ही यह शादी होने जा रही है। भगवंत मान का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे …

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भगवंत मान (Bhagwant Mann) शादी करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान के एक करीबी परिवार में ही यह शादी होने जा रही है। भगवंत मान का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। चंडीगढ़ में आयोजन की तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि इस शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे। भगवंत मान जिनसे शादी कर रहे हैं उनका नाम डॉ. गुरप्रीत सिंह है।

डॉक्टर गुरप्रीत कौर और पंजाब के सीएम भगवंत मान (फाइल फोटो)
डॉक्टर गुरप्रीत कौर और पंजाब के सीएम भगवंत मान (फाइल फोटो)

भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाजों से होगी, इसे देखते हुए ही सारी तैयारियां की गई हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब सीएम की होने वाली दुलहनियां भी सिख ही हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद भगवंत मान ही उठा रहे हैं।

बता दें 6 साल पहले भगवंत मान का तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। साल 2016 में दोनों के बीच तलाक होने के बाद इंद्रजीत, बच्चों के साथ अमेरिका चली गईं। इससे पहले मार्च में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दोनों बच्चे, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां हरपाल ख्वाहिश थी की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान, राज्य की ही संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे. वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार दो बार सांसद बने।

बताया जा रहा है कि भगवंत मान की होने वाली पत्नी के बारे में बताया जा रहा है कि वह उनके परिवार की करीबी हैं। काफी लंबे समय से भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी एक दूसरे को जानते हैं। भगवंत मान की मां भी लड़की को पसंद करती थीं।

भगवंत मान 2014 में संगरूर लोकसभा से सांसद चुने गए थे। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रजीत ने प्रचार किया था लेकिन 2016 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। भगवंत मान ने तब कहा था कि उन्हें पंजाब और परिवार में एक को चुनना था इसलिए उन्होंने पंजाब को चुना।

ये भी पढ़ें  : Tiger Shroff के नाना की ये बात जानकार आप भी कहेंगे- जय हिन्द

ताजा समाचार

Fatehpur Route Diversion: जिले में कल आएंगे पीएम मोदी: आज रात से लागू होगा रूट डायवर्जन; यहां पढ़ें कहां से निकाले वाहन
नकली पुलिसकर्मियों ने कैफे मालिक से लूटे 25 लाख रुपये, चार गिरफ्तार...जानें पूरा मामला
कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भोजपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रदीप पांडेय चिंटू, बोले- मेरे लिए गर्व की बात 
Barabanki News: आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में धूम मचा रही बाराबंकी की हरी मिर्च, किसानों के लिये साबित हो रही मुनाफे की खेती
सीतापुर: रूट डायवर्जन से सड़कों पर भटके लोग, रेलवे क्रासिंग पर गाटर रखने का चल रहा कार्य
मुरादाबाद : उम्र पूरी कर चुके 160 स्कूली वाहन, कर रहे बच्चों की जान से खिलवाड़