पं. दीनदयाल जयंती : पुरातत्व संग्रहालय में आयोजित की गई चित्र प्रदर्शनी

पं. दीनदयाल जयंती : पुरातत्व संग्रहालय में आयोजित की गई चित्र प्रदर्शनी

अमृत विचार, कन्नौज। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुरातत्व संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रमुखता से उभारा गया। संग्रहालय अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि यहां आयोजित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन एसडीएम सदर राकेश कुमार त्यागी ने पं. उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण …

अमृत विचार, कन्नौज। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुरातत्व संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रमुखता से उभारा गया।

संग्रहालय अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि यहां आयोजित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन एसडीएम सदर राकेश कुमार त्यागी ने पं. उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद चित्रों का अवलोकन करते हुए उनके जीवन से संबंधित जानकारियां लीं।

उन्होंने कहा कि पं. एकात्म मानववाद को मानते थे और सादा जीवन-उच्च विचार उनकी सिद्धांत था। इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है। इस दौरान तमाम दर्शक मौजूद रहे। संग्रहालय अध्यक्ष ने बताया कि विधिवत उद्धाटन होने के बाद यहां दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। संग्रहालय में पांचवीं, छठी शताब्दी की धरोहरें मौजूद हैं।

यहां दो साल बाद पिछले हफ्ते दो विदेशी पर्यटकों ने भी दौरा किया था। ऐसे में उम्मीद है कि पुरातत्व व संस्कृति विभाग के सहयोग से आने वाले समय में पुरातत्व संग्रहालय जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थल के रूप में सामने होगा।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन