PM मोदी और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने वाल्मीकि जयंती की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

PM मोदी और उपराष्ट्रपति धनखड़ ने वाल्मीकि जयंती की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्विटर पर ओडियो क्लिप जारी करके दिये अपने संदेश में कहा कि जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। राष्ट्र को, मातृभूमि को सबसे बढ़कर मानने का महर्षि वाल्मीकि जो उद्घोष था, वही आज राष्ट्र प्रथम ,इंडिया फर्स्ट, का संकल्प का …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्विटर पर ओडियो क्लिप जारी करके दिये अपने संदेश में कहा कि जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। राष्ट्र को, मातृभूमि को सबसे बढ़कर मानने का महर्षि वाल्मीकि जो उद्घोष था, वही आज राष्ट्र प्रथम ,इंडिया फर्स्ट, का संकल्प का मजबूत आधार है। भगवान राम के आदर्श , राम के संस्कार अगर आज भारत के कोने-कोने में हमें एक दूसरे से जोड़ रहे हैं तो इसका बहुत बड़ा श्रेय भी महर्षि वाल्मीकि जी को ही जाता है। मैं सभी देशवासियों को महर्षि वाल्मीकी जयंती की हृदय से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

ये भी पढ़ें:-दिल्‍ली-एनसीआर में बारिश नॉनस्‍टॉप, 17 राज्‍यों में मौसम‍ विभाग का अलर्ट

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दी वाल्मीकि शुभकामनाएं
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी। धनखड़ ने आज यहां जारी एक संदेश में कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने अपने अमर काव्य रामायण के माध्यम से मानवता को प्रभु राम के आदर्श चरित्र से परिचित कराया और भारतीय साहित्य और संस्कृति को समृद्ध किया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। रामायण में निहित महर्षि वाल्मीकि के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करें।

धनखड़ ने एक अन्य संदेश में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।उपराष्ट्रपति ने कहा कि पैगंबर साहब का शाश्वत संदेश हम सभी के जीवन में पवित्रता, करुणा तथा सार्वभौमिक बंधुत्व के सद्गुणों को स्थापित करे और दया,सौहार्द तथा सार्वभौमिक शांति के सन्मार्ग पर मानवता का मार्गदर्शन करे।

राहुल गांधी ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती और ईद मिलाद उन नबी पर सबको शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों की खुशहाली की कामना की। गांधी ने महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि सत्य -सत्यमेवेश्वरो लोके सत्ये धर्मः सदाश्रितः। सत्यमूलनि सर्वाणि सत्यान्नास्ति परं पदम् ।

सत्य से बड़ा और कोई धर्म नहीं, सत्य से बढ़कर और कुछ नहीं। धर्मग्रन्थ रामायण की रचना करने वाले आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सादर नमन। ईद मिलाद उन नबी पर शांति और सद्भाव की कामना करते हुए उन्होंने सबको मुबारकबाद दी और कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी मुबारक। यह शुभ अवसर सभी के लिए शांति, सद्भाव, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।

ये भी पढ़ें:-EID-E-Milad-Un-Nabi 2022: मोदी और मूर्म ने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन पर मुबारकबाद दी