मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर पीएम मोदी और सीएम योगी सहित विभिन्न नेताओं ने और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनायें दीं। मोदी ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान …

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन पर पीएम मोदी और सीएम योगी सहित विभिन्न नेताओं ने और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनायें दीं। मोदी ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

इस बीच लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुलायम के जन्मदिन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच सुलह के आसार हैं। हालांकि शिवपाल ने मुलायम के पैतृक गांव सैंफई में केक काटकर पार्टी संस्थापक का जन्मदिन मनाया। गौरतलब है कि पिछले साल मुलायम सिंह ने अपने जन्मदिन पर अखिलेश और शिवपाल की ओर से आयोजित जन्मोत्सव समारोह में अलग-अलग हिस्सा लेकर दोनों गुटों को संतुष्ट किया था।

पढ़ें: कृषि कानून वापसी के बाद भाजपा नेताओं की विरोधाभासी बयानबाजी रोकें पीएम मोदी: मायावती

योगी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मुलायम को शुभकामनायें देते हुये कहा,

“उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।” सपा स्पोर्ट्स विंग के प्रभारी अवधराज यादव ने बताया कि पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता हवन पूजन कर पार्टी संस्थापक की दीर्घायु की कामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सपा स्पोर्ट्स विंग ने नेता जी का जन्मदिन समाजवादी स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहे हैं।

ताजा समाचार