असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा बोले- कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता मेरे संपर्क में

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा बोले- कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता मेरे संपर्क में

गुवाहाटी। झारखंड के विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आरोपों पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता मेरे संपर्क में हैं। राजनीति की बात नहीं है लेकिन जब एक व्यक्ति 22 साल एक पार्टी में रहता है तो संपर्क तो बनते ही हैं। इसके लिए FIR दर्ज़ करना, …

गुवाहाटी। झारखंड के विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आरोपों पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता मेरे संपर्क में हैं। राजनीति की बात नहीं है लेकिन जब एक व्यक्ति 22 साल एक पार्टी में रहता है तो संपर्क तो बनते ही हैं। इसके लिए FIR दर्ज़ करना, पता नहीं कांग्रेस को क्या हो गया है? बता दें कि झारखंड के बेरमो से कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों को झारखंड की मौजूदा सरकार गिराने के बदले 10 करोड़ रुपए और नई सरकार में मंत्री पद का ऑफर दिया गया था। यह ऑफर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के कहने पर दिया जा रहा है, जो बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के कहने पर यह सब कर रहे हैं।

झारखंड कैश कांड में एक के बाद एक नए आरोप सामने आ रहे हैं। इस बीच झारखंड के एक कांग्रेस विधायक ने लेटर बम फोड़ा है। बेरमो विधानसभा क्षेत्र से विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने हावड़ा में पकड़े गए विधायकों पर आरोप लगाया है। इसके साथ जयमंगल सिंह ने झारखंड में सरकार गिराने की साजिश और इसमें असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के शामिल होने की बात भी पत्र में लिखी है।

कुमार जयमंगल सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि इन तीनों विधायकों ने उन्हें मिलने के लिए कोलकाता बुलाया था। जयमंगल के मुताबिक इसके बाद तीनों उन्हें लेकर गुवाहाटी जाना चाहते थे और वहां के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से मिलने की योजना थी। इस पत्र में कांग्रेस विधायक ने लिखा है कि असम के मुख्यमंत्री ने इन लोगों से कुछ खास वादे किए थे। इसके मुताबिक झारखंड की कांग्रेस और झामुमो की सरकार गिराने की साजिश थी। इसके बाद बनने वाली नई सरकार में विधायकों को मंत्री पद और 10 करोड़ रुपए देने के लिए भी कहा गया था।

ये भी पढ़ें : Video: ‘मोदी है तो मुमकिन है’ हुआ पुराना, BJP मंत्री ने दिया नया नारा, कहा- ‘मोदी है तो जिंदा हो’