उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जानिए संयुक्त राष्ट्र ने क्या कहा?

उत्तर कोरिया ने समुद्र की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जानिए संयुक्त राष्ट्र ने क्या कहा?

सियोल। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में कहा कि मिसाइल ने उत्तर कोरिया के पूर्वी जलक्षेत्र की ओर उड़ान भरी, लेकिन उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं …

सियोल। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने एक बयान में कहा कि मिसाइल ने उत्तर कोरिया के पूर्वी जलक्षेत्र की ओर उड़ान भरी, लेकिन उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी कि मिसाइल कितनी दूर तक गई। उत्तर कोरिया ने हाल के हफ्तों में कई मिसाइलों और हथियारों का परीक्षण किया है।

ताजा परीक्षण दक्षिण कोरिया के 12 दिवसीय वार्षिक सैन्य अभ्यास “होगुक” के अंतिम दिन किया गया है। इस साल इस अभ्यास में अमेरिकी सैनिकों ने भी हिस्सा लिया है, जिनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। दक्षिण कोरिया और अमेरिका की वायु सेनाओं ने अगले सप्ताह व्यापक प्रशिक्षण आयोजित करने की योजना बनाई है। उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया और अमेरिका के इस तरह के नियमित सैन्य अभ्यासों को अपने ऊपर हमले की तैयारियों के तौर पर देखता है। हालांकि, दक्षिण कोरिया और अमेरिका का कहना है कि वे रक्षा के लिए ये अभ्यास करते हैं।

उत्तर कोरिया का परमाणु परीक्षण करना चिंताजनक होगा : संरा परमाणु प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र के परमाणु प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा किया जाने वाला नया परमाणु परीक्षण चिंताजनक होगा और यह इस बात की पुष्टि करेगा कि उसका परमाणु कार्यक्रम तेज गति से आगे बढ़ रहा है। ग्रोसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को सातवें परीक्षण की तैयारियों के संकेत मिले हैं, लेकिन उसे ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि परमाणु विस्फोट का खतरा करीब है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से कहा, ‘‘हर कोई अपनी सांस थामे बैठा है। और परीक्षणों का मतलब जाहिर है कि वे तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं और शस्त्रागार का निर्माण कर रहे हैं, इसलिए हम बहुत, बहुत करीब से इस पर नजर रख रहे हैं।’’ ग्रोसी ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि ऐसा न हो, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रूप से संकेत कुछ और ही दिखा रहे हैं।’’ अमेरिका और उसके सहयोगी एशियाई देशों-जापान व दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने संदेह जताया है कि उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है। तीनों देशों के उप विदेश मंत्रियों ने बुधवार को कहा था कि इस मामले में उनकी संयुक्त प्रतिक्रिया ‘निर्णायक’ होगी।

ये भी पढ़ें : ‘पंछी आजाद हो गया’, ट्विटर चीफ बनते ही Elon Musk ने CEO पराग अग्रवाल को हटाया