मुरादाबाद: सेक्स रैकेट चलाने वाली 25 हजार की इनामी महिला का घर कुर्क

मुरादाबाद: सेक्स रैकेट चलाने वाली 25 हजार की इनामी महिला का घर कुर्क

मुरादाबाद, अमृत विचार। सेक्स रैकेट का संचालन करने की आरोपी महिला का घर रविवार को बिजनौर पुलिस ने कुर्क कर लिया। फरार महिला की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। बिजनौर पुलिस की कार्रवाई से रविवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। नाबालिग से सिलसिलेवार दुष्कर्म …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सेक्स रैकेट का संचालन करने की आरोपी महिला का घर रविवार को बिजनौर पुलिस ने कुर्क कर लिया। फरार महिला की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। बिजनौर पुलिस की कार्रवाई से रविवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

  • नाबालिग से सिलसिलेवार दुष्कर्म के आरोप में दर्ज हुआ था मुकदमा
  • सीओ के नेतृत्व में बिजनौर पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई

बिजनौर के चांदपुर सर्किल की सीओ सुनीता दहिया ने बताया कि 11 फरवरी को 14 वर्षीय एक किशोरी ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कस्बा स्थित ख्वाजा कालोनी की रहने वाली फैजवी के घर में उसके साथ कुल छह आरोपियों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि फैजवी नाम की महिला ने धोखे से उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म आरोपियों में फैजवी के पति नदीम, उस्मान, राजीव, मुनासिफ के अलावा एक अज्ञात डाक्टर व एक अज्ञात व्यक्ति का नाम शामिल था। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान दुष्कर्म आरोपी डाक्टर की पहचान फहीम के रूप में हुई।

उसे भी पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश् कर चुकी है। किशोरी से दुष्कर्म की घटना में सफेदपोशों के शामिल होने की आशंका के मद्देनजर डीआइजी शलभ माथुर ने घटना की जांच बिजनौर पुलिस के सुपुर्द कर दी। दुष्कर्म के मुकदमे की मुख्य आरोपी फैजवी अभी भी फरार चल रही है। कोर्ट का आदेश लगातार नजरंदाज कर रही फैजवी के घर रविवार को बिजनौर पुलिस पहुंची। घर में रखे सामान पुलिस ने कुर्क कर लिया। सुनीता दहिया ने बताया कि फैजवी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: बंदर से बचने की कोशिश में छत से गिरी महिला, मौत

ताजा समाचार

यूपी की इस सीट किशोर ने किया सात-आठ बार फर्जी मतदान, अब चुनाव आयोग ने लिया यह फैसला
सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार की महत्ता पर भारत, अन्य देशों के साथ बातचीत कर रहे हैं : अमेरिका
'NDA के प्रति जन समर्थन और भी मजबूत होता जा रहा है', पीएम मोदी का दावा 
सलमान खान को अपना बेस्ट फ्रेंड मानते हैं संजय लीला भंसाली, बोले- हर 3 से 5 महीने में कॉल करते हैं... 
अयोध्या: नहीं रहे पूर्व प्राचार्य शिक्षाविद राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सुधांशु मिश्र, डॉ मुरली मनोहर जोशी के साथ की थी उच्चस्तरीय पढ़ाई
घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 73,850 के नीचे फिसला