लखनऊ: दुबग्गा में दुष्कर्म पीड़िता की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ: दुबग्गा में दुष्कर्म पीड़िता की मौत, परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

लखनऊ। पांच मई को एक महिला सिपाही की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म हुआ था। सोमवार पर नाबालिग की मौत हो गई। दुष्कर्म के बाद पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा था। जहां दो दिन पहले उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। नाबालिग की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप …

लखनऊ। पांच मई को एक महिला सिपाही की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म हुआ था। सोमवार पर नाबालिग की मौत हो गई। दुष्कर्म के बाद पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा था। जहां दो दिन पहले उसे अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। नाबालिग की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आईआईएम रोड स्थित पावर हाउस चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती

काकोरी थानाक्षेत्र के जेहटा निवासी प्रियांशु यादव की इंस्टाग्राम के जरिए महिला सिपाही की नाबालिग बेटी से दोस्ती हुई थी। पांच मई को आरोपी ने नाबालिग को मिलने के लिए आम्रपाली योजना में बुलाया था। यहां एक प्लॉट में उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी की थी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया था। छह मई को नाबालिग की तबियत खराब हुई तो उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई थी। इसके बाद महिला सिपाही ने आरोनी के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

इसके बाद महिला सिपाही ने बेटी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां दो दिन पहले अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई थी। सोमवार सुबह दुष्कर्म पीड़िता की हालत दोबारा बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद परिजन पावर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आरोप है कि प्रियांशु के साथ दो और युवक घटना के समय थे। पुलिस दोनों को बचाने का प्रयास कर रही है।

गुर्दे में थी बीमारी, दो साल से चल रहा था इलाज

दुष्कर्म पीड़िता की दोनों किडनी भी खराब थी। दो साल से उसका इलाज चल रहा था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो सकती है कि पीड़िता की मौत दुष्कर्म की वजह से हुई है या फिर गुर्दें की बीमारी की वजह से हुई है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: बाइक की टक्कर से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम