लखीमपुर-खीरी: दो सिपाहियों को शराब बनाने वालों ने दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी

लखीमपुर-खीरी: दो सिपाहियों को शराब बनाने वालों ने दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव में शिकायत की जांच करने गए दो सिपाहियों को शराब बनाने वालों ने दौड़ा लिया और उनकी जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान दोनों सिपाहियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। सिपाहियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सिपाहियों की पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस …

अमृत विचार, लखीमपुर-खीरी। थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव में शिकायत की जांच करने गए दो सिपाहियों को शराब बनाने वालों ने दौड़ा लिया और उनकी जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान दोनों सिपाहियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। सिपाहियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। सिपाहियों की पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना थाना क्षेत्र के गांव ठाकुर पुरवा में हुई। ठाकुर पुरवा निवासी अवधराम से और गांव के ही लेखराम, सेवाकांत से मारपीट हो गई थी। अवधराम ने मारपीट की शिकायत की थी।

सिपाही पोपिल बंसला और सूर्य प्रभाकर जांच करने के लिए गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों ने दोनों को गांव के उत्तर तरफ बाग में होने की जानकारी दी थी। इस पर दोनों सिपाही बाग में गए, जहां पर दोनों आरोपी कुछ लोगों के साथ शराब बना रहे थे। यह देख सिपाही दंग रह गए। सिपाहियों ने शराब बनाने से मना किया। उसके बाद थाने चलने को कहा। इससे भड़के वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों सिपाहियों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। दोनों सिपाहियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह यादव ने बताया कि सिपाहियों के साथ हाथापाई हुई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: स्कूल जा रहे छात्र का अपहरण, लहरपुर से बरामद