उधर भारत जोड़ो…इधर पार्टी टुकड़ों में तोड़ो!, कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का यूं उड़ाया मजाक

उधर भारत जोड़ो…इधर पार्टी टुकड़ों में तोड़ो!, कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का यूं उड़ाया मजाक

ठाणे/महाराष्ट्र। केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के भिवंडी से लोकसभा सदस्य कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाते हुए शनिवार को कहा कि उस पार्टी में किसी का नियंत्रण नहीं है। ये भी पढ़ें- गहलोत ने प्रधानमंत्री पर किया कटाक्ष, कहा- दंडवत कर मुझसे अधिक विनम्र दिखना चाहते हैं मोदी कल्याण में …

ठाणे/महाराष्ट्र। केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के भिवंडी से लोकसभा सदस्य कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का मजाक उड़ाते हुए शनिवार को कहा कि उस पार्टी में किसी का नियंत्रण नहीं है।

ये भी पढ़ें- गहलोत ने प्रधानमंत्री पर किया कटाक्ष, कहा- दंडवत कर मुझसे अधिक विनम्र दिखना चाहते हैं मोदी

कल्याण में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ऐसे समय में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे हैं, जब उनकी पार्टी ‘टुकड़ों में टूट रही है’। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अध्यक्ष का चुनाव बिना किसी विवाद के अनुशासित तरीके से होता है।

उन्होंने दावा किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में हर उम्मीदवार दूसरों को पछाड़ने की कोशिश कर रहा है। हर दिन, हमें उम्मीदवारों के रूप में नये नाम सुनने को मिलते हैं। कांग्रेस में किसी का नियंत्रण नहीं है।’

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी का कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र शनिवार को खारिज कर दिया गया, जिससे अब मुकाबला पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Video: माता की आस्था में सराबोर महुआ मोइत्रा, सांसद ने जमकर लगाए ठुमके