Covid-19 Updates: देश में बीते दिन 16,464 नए मामले, लगातार दूसरे दिन गिरावट

Covid-19 Updates: देश में बीते दिन 16,464 नए मामले, लगातार दूसरे दिन गिरावट

नई दिल्ली। भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,464 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,36,275 हो गई है। इनमें से 5,26,396 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,43,989 हो गई है। एक दिन पहले …

नई दिल्ली। भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,464 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,40,36,275 हो गई है। इनमें से 5,26,396 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,43,989 हो गई है। एक दिन पहले देश में 19,673 नए मामले दर्ज हुए थे। देश में लगातार दूसरे दिन दैनिक मामले घटे हैं।

Image

बीते दिन ठीक हुए 16,000 से अधिक मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 16,112 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,33,65,890 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।
कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,73,888 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 87.55 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य
सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 80,47,455 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,104 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में शनिवार तक 67,17,856 ​लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 70,451 मरीजों की मौत हुई है। 40,07,363 मामलों और 40,104 मौतों के साथ कर्नाटक और 35,44,246 मामलों और 38,032 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

इन राज्यों में सामने आ रहे सबसे ज्यादा नए मामले
सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में ही नए मामले भी सबसे अधिक आ रहे हैं। महाराष्ट्र में दैनिक मामलों में हल्की गिरावट आई है और बीते दिन यहां 1,849 नए मामले सामने आए। इसी तरह तमिलनाडु में बीते दिन 1,467 नए मामले पकड़ में आए, वहीं केरल में शनिवार को 1,599 नए लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। कर्नाटक में बीते दिन 1,692 नए मामले सामने आए।

वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक वैक्सीन की 2,04,34,03,676 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 8,34,167 खुराकें लगाई गईं। देश में 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों और वयस्कों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

दुनियाभर में 57.73 करोड़ संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 57.73 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 64 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 9.13 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.30 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश फ्रांस में लगभग 3.40 करोड़ संक्रमितों में से 1.53 लाख मरीजों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें :  Health Care : मच्छरों के काटने से ऐसे करें बचाव, अपनाएं ये घरेलू तरीके