हरदोई: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया पौधरोपण

हरदोई: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया पौधरोपण

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ संपर्क अभियान व विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती व क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र पीके वर्मा ने शक्ति केंद्र एएसवीवी के एसडी कॉलेज बूथ पर पंचवटी वृक्ष पीपल, बेल, वट तथा आंवला व अशोक का पौधरोपण किया। बूथ संपर्क अभियान के दौरान …

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ संपर्क अभियान व विश्व पर्यावरण दिवस के अंतर्गत अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती व क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र पीके वर्मा ने शक्ति केंद्र एएसवीवी के एसडी कॉलेज बूथ पर पंचवटी वृक्ष पीपल, बेल, वट तथा आंवला व अशोक का पौधरोपण किया।

बूथ संपर्क अभियान के दौरान अध्यक्ष प्रेमावती ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट कर प्रकृति तथा प्राकृतिक संसाधनो के महत्व तथा उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए कहा कि, पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

हमें अपने जीवन मे वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए, वर्तमान मे रोपित पौध से ही भविष्य मे हमें शुद्ध व स्वच्छ पर्यावरण प्राप्त होगा। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष गौरव शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक सुनील सक्सेना, मोनू दिवाकर, अनुराग द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:- विश्व पर्यावरण दिवस: बरेली में क्राइम मॉनिटरिंग संस्था के संचालक और बॉलीवुड डायरेक्टर मीसम ज़ैदी ने लगाए पेड़

ताजा समाचार