स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह हारे जिंदगी की जंग, हुआ कोरोना से निधन

स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह हारे जिंदगी की जंग, हुआ कोरोना से निधन

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह ने करीब दो सप्ताह कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शनिवार की सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष के थे। रविंदर पाल सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया …

नई दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सदस्य और मॉस्को ओलंपिक 1980 के स्वर्ण पदक विजेता रविंदर पाल सिंह ने करीब दो सप्ताह कोरोना संक्रमण से जूझने के बाद शनिवार की सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह 65 वर्ष के थे।

रविंदर पाल सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह कोरोना संक्रमण से उबर चुके थे और टेस्ट नेगेटिव आने के बाद कोरोना वॉर्ड से बाहर थे। शुक्रवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। लॉस एंजिलिस ओलंपिक 1984 खेल चुके रविंदर पाल सिंह ने विवाह नहीं किया था। उनकी एक भतीजी प्रज्ञा यादव है।

वह 1979 जूनियर विश्व कप भी खेले थे और हॉकी छोड़ने के बाद स्टेट बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी। सीतापुर में जन्में रविंदर पाल सिंह ने 1979 से 1984 के बीच शानदार प्रदर्शन किया। दो ओलंपिक के अलावा वह 1980 और 1983 में चैम्पियंस ट्रॉफी, 1982 विश्व कप और 1982 एशिया कप भी खेले।

ताजा समाचार

गला दबाकर की गयी थी सेवानिवृत्त शिक्षिका की हत्या, गोंडा पुलिस ने किया खुलासा 
हल्द्वानी: अराजकतत्वों ने बस चालक का सिर फोड़ा, परिचालक से बैग व टिकट मशीन छीनने का भी किया प्रयास
बदायूं: बाट माप मरम्मत कर्ता का लाइसेंस विभाग ने किया निलंबित, रिपोर्ट दर्ज
अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार 
'अपने सभी बड़े नेताओं के साथ कल भाजपा मुख्यालय जाऊंगा, वे जिन्हें भी...', बिभव की गिरफ्तारी के बाद बोले केजरीवाल
चुनावी खर्च में गठबंधन प्रत्याशी से पीछे हैं बीजेपी की राजरानी, तनुज ने 31 लाख तो भाजपा प्रत्याशी ने खर्च किए 18.63 लाख