Gandhi Jayanti पर कांग्रेस की गांधीगिरी, 500 चौपाल लगाकर करेंगे ये काम

Gandhi Jayanti पर कांग्रेस की गांधीगिरी, 500 चौपाल लगाकर करेंगे ये काम

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर से कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में 500 गांधी चौपाल लगाया जायेगा। चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बापू की जन्म जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को 500 गांधी चौपालें लगाईं जाएगी, जिसमें महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर …

भोपाल। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर से कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में 500 गांधी चौपाल लगाया जायेगा। चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बापू की जन्म जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को 500 गांधी चौपालें लगाईं जाएगी, जिसमें महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर चौपाल शुरू होगी।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे और थरूर आमने-सामने, केएन त्रिपाठी का नामांकन रद्द

इसके बाद देश की एकता और समरसता के भजन गाये जायेंगे जो महात्मा गांधी जी की प्रार्थना सभा में गाये जाते थे। गुप्ता ने बताया कि कल भोपाल में प्रातः 10 बजे ग्राम बीलखेडा़, रातीबड़ में चौपाल आयोजित की जायेगी जिसमें पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र गुप्ता एवं सह प्रभारी जितेंद्र मिश्रा सहित जिला विचार विभाग अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित रहेंगें।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी की प्रार्थना सभा के भजनों से शुरूआत होगी। इस कार्यक्रम के द्वारा आर्थिक विसमता, गांव के आर्थिक शोषण, बेरोजगारी और मंहगाई जैसे विषयों पर चर्चा होगी। ग्राम स्वराज की अवधारणा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता केंद्रीय विषय रहेंगे।

ये भी पढ़ें- उधर भारत जोड़ो…इधर पार्टी टुकड़ों में तोड़ो!, कपिल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का यूं उड़ाया मजाक