फडनवीस को गोपीचंद ‘पडालकर’ का बचाव नहीं करना चाहिए: हेमंत पाटिल

फडनवीस को गोपीचंद ‘पडालकर’ का बचाव नहीं करना चाहिए: हेमंत पाटिल

पुणे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता देवेंद्र फडनवीस को अपने नेता गोपीचंद पडालकर का बचाव नहीं करना चाहिए। एक बयान में पाटिल ने भाजपा विधायक पडालकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुफ्त प्रचार पाने के लिए कुछ मुद्दे बनाए। …

पुणे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता देवेंद्र फडनवीस को अपने नेता गोपीचंद पडालकर का बचाव नहीं करना चाहिए। एक बयान में पाटिल ने भाजपा विधायक पडालकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुफ्त प्रचार पाने के लिए कुछ मुद्दे बनाए। पाटिल ने कहा कि शरद पवार की आलोचना करने के बजाय यदि वे सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं, तो पवार की तरह सामाजिक कार्य, विकास कार्य करें। पडालकर पर कटाक्ष करते हुए पाटिल ने अपने विधायक धन के दुरुपयोग और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

पाटिल ने आरोप लगाया कि कोरोना काल के दौरान गरीबों को दिए गए फंड से करोड़ों रुपये का उन्होंने गबन किया है। पाटिल ने कहा कि विधायक कोष में भ्रष्टाचार के दम पर पडालकर महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं,उन्होंने प्रश्न किया कि पडालकर का क्या व्यवसाय है। उन्होंने कहा कि सांगली पुलिस ने कुछ महीने पहले पडालकर के खिलाफ चोरी और फिरौती के मामले दर्ज किए थे। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति वाला ऐसा व्यक्ति,राष्ट्रीय नेता शरद पवार के बारे में बात करने के लायक नहीं है।

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- युवाओं की नौकरी छीनना पड़ेगा महंगा