मौज-मस्ती पड़ी भारी! यहां कॉलगर्ल नशे में शख्स का कान काट कर खा गई

मौज-मस्ती पड़ी भारी! यहां कॉलगर्ल नशे में शख्स का कान काट कर खा गई

बैंकॉक। दुनिया सबसे खूबसूरत देशों में से है थाइलैंड। यहां लोग घूमने और मौज मस्ती के लिए जाते हैं। लेकिन, यहां मौज मस्ती करने गए एक टूरिस्ट को घूमना ही भारी पड़ गया। ये टूरिस्ट यहां अपना कान कटा बैठा। इसका कान किसी दुर्घटना में नहीं बल्कि एक थाई कॉलगर्ल ने काट लिया। इस शख्स …

बैंकॉक। दुनिया सबसे खूबसूरत देशों में से है थाइलैंड। यहां लोग घूमने और मौज मस्ती के लिए जाते हैं। लेकिन, यहां मौज मस्ती करने गए एक टूरिस्ट को घूमना ही भारी पड़ गया। ये टूरिस्ट यहां अपना कान कटा बैठा। इसका कान किसी दुर्घटना में नहीं बल्कि एक थाई कॉलगर्ल ने काट लिया। इस शख्स की उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक कॉलगर्ल ने नशे में इसका कान काट लिया। इतना ही नहीं, उसने कान काटा और बाद में उसे निगल भी गई। जिस महिला ने कान काटा है उसका नाम कनिका कामटन (Kannika Khamthon) बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाया में ट्रैफिक लाइट पर जब एक बस रुकी तब वह उसमें सवार हो गई। इसी ओपन-बैक बस में वह पीड़ित टूरिस्ट से मिली थी। कथित तौर पर इस कॉलगर्ल ने शनिवार की रात को अपना भयावह रूप दिखाया और बस में बैठे टूरिस्ट के दाहिने कान को अपने दांतों से काट लिया। इसके बाद वह टूरिस्ट दर्द से चीखने चिल्लाने लगा। कॉलगर्ल ने अपनी हैवानियत दिखाते हुए उसके कान को चबाया और फिर निगल गई।

पुलिस के आने से पहले कॉलगर्ल ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस ने एक ट्रक के साथ हथकड़ी लगा कर उसे काबू किया। इसके बाद उसे स्थानीय पुलिस थाने ले जाया गया। पीड़ित भी इस दौरान पुलिस थाने पहुंचा। उसके कान से खून पानी की तरह बह रहा था। पुलिसकर्मियों ने टूरिस्ट की मदद की और उसके कान पर दवाई लगाया। यहां से उसे एक अस्पताल में ले जाया गया।

पुलिस लेफ्टिनेंट कर्नल सैजई कामचुला ने घटना को लेकर कहा कि हमला करने वाली लड़की को पकड़ लिया गया है। जब अधिकारी उसे पकड़ने पहुंचे तो उसने लात मारी और गिरफ्तारी का विरोध किया। महिला पर मुकदमा चलाया जाएगा। घटना के कई गवाह हैं। पीड़ित ने भी इस बात की मांग की कि महिला पर मुकदमा चलाया जाए। महिला ने हमला क्यों किया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें : शैतान दिखने की सनक! माथे पर सींग…आंखों की पुतलियों में टैटू, इस शख्स ने चेहरे की करवा ली दुर्गति