CWG 2022 : वेटलिफ्टर अजय सिंह मेडल से चूके, लॉन बॉल्स में भारत का पदक पक्का

CWG 2022 : वेटलिफ्टर अजय सिंह मेडल से चूके, लॉन बॉल्स में भारत का पदक पक्का

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन वेटलिफ्टिंग में मेंस 81KG वेट कैटेगरी में भारत के अजय सिंह मेडल जीतने से चूक गए हैं। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर 319 KG वेट उठाया और चौथे स्थान पर रहे। इंग्लैंड के क्रिस मरे (325 KG) ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। लॉन बॉल्स में …

बर्मिंघम। कॉमनवेल्थ गेम्स के चौथे दिन वेटलिफ्टिंग में मेंस 81KG वेट कैटेगरी में भारत के अजय सिंह मेडल जीतने से चूक गए हैं। उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर 319 KG वेट उठाया और चौथे स्थान पर रहे। इंग्लैंड के क्रिस मरे (325 KG) ने गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। लॉन बॉल्स में भारतीय विमेंस टीम फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया।

Image

 

लॉन बॉल्स में भारत का मेडल पक्का
भारत का राष्ट्रमंडल खेलों की लॉन बॉल प्रतियोगिता के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। भारत ने फ़ाइनल में पहुंचकर अपने लिए कम से कम लॉन बॉल में पहला राष्ट्रमंडल पदक सुनिश्चित कर लिया है। महिला फोर्स सेमीफाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 16-13 से और दक्षिण अफ्रीका ने फिजी को 16-14 से पराजित किया। फाइनल मंगलवार को शाम सवा पांच बजे खेला जाएगा।

मेडल लिस्ट में भारत छठे स्थान पर
आपको बता दें कि मेडल लिस्ट में भारत फिलहाल छठे स्थान पर हैं। भारत ने कुल 6 मेडल जीते हैं। भारत ने तीन गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। उसने अभी तक 22 गोल्ड, 14 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया के कुल मेडल 54 हो गए हैं। इस मामले में इंग्लैंड 35 मेडल्स के साथ दूसरे स्थान पर है।

विश्व कैडेट चैंपियनशिप से 14 पदकों के ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ लौटा भारत
भारत के निखिल यादव ने विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में सोमवार को कांस्य पदक हासिल किया। इटली की राजधानी रोम में आयोजित चैंपियनशिप में चार भारतीय पहलवानों ने कांस्य पदक बाउट लड़े, लेकिन सिर्फ निखिल ने 60 किग्रा भार वर्ग में जीत हासिल की। भारत एक स्वर्ण और पांच कांस्य पदकों के साथ 126 पॉइंट हासिल कर फ्रीस्टाइल में दूसरे स्थान पर रहा। दूसरी ओर, अमेरिका (200 पॉइंट) पहले और यूक्रेन (116 पॉइंट) तीसरे स्थान पर रहा। कुल मिलाकर, भारत ने विश्व कैडेट चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य सहित 14 पदक जीते।

ये भी पढ़ें : CWG 2022 : भारतीय टेबल टेनिस में नया विवाद, महिलाओं के मैचों में मौजूद रहा पुरुष कोच

ताजा समाचार