कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का विवादित बयान, बोले- गीता में भी जिहाद…

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल का विवादित बयान, बोले- गीता में भी जिहाद…

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल, वे गुरुवार को दिल्ली में एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने …

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिस पर विवाद हो सकता है। दरअसल, वे गुरुवार को दिल्ली में एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में शामिल हुए। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने भगवत गीता को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर वे निशाने पर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- श्रीकांत त्यागी नोएडा जेल से रिहा, ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में एक महिला से की थी हाथापाई

उन्होंने कहा कि जिहाद सिर्फ कुरान में ही नहीं बताई गई है। तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई स्वच्छ विचार को नहीं समझता, तो शक्ति का उपयोग करना चाहिए। गीता में भी इसका जिक्र है। महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को यही पाठ पढ़ाया था। अब इसे आप क्या कहेंगे?

यह भी पढ़ें- अगले साल जून में होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण, ISRO प्रमुख ने गगनयान पर कही यह बड़ी बात