बिजनौर: पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आठ घायल

बिजनौर: पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आठ घायल

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में पेड़ों की कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दो महिलाएं आठ अधिक लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गयी है। गांव मदनपुर खादर मे शनिवार सुबह पेड़ काटने को …

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। क्षेत्र में पेड़ों की कटाई को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दो महिलाएं आठ अधिक लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गयी है।

गांव मदनपुर खादर मे शनिवार सुबह पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों मे कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कुछ देर में दोनों पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में घायल हुए एक पक्ष के सुनील पुत्र रामराज ने बताया कि उनकी जमीन पर यूकेलिप्टिस के लगभग डेढ़ सौ पेड़ खड़े हुए हैं। जिन्हे सोमराज पक्ष के लोगो ने काट दिया है। इस मामले की शिकायत पूर्व में पुलिस से की गयी थी मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुनील का आरोप है कि सोमराज पक्ष के लोगो ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इसमे सुनील, मुन्नी पत्नी शेर सिंह, अर्चना कुमारी पुत्री शेर सिंह, रविंद्र घायल हुए हैं।

वहीं दूसरे पक्ष के सोमराज का आरोप है कि सुनील पक्ष ने खेतों पर जाते समय उन्हें रास्ते में रोक लिया और मारपीट की। जिसमे सोमराज, प्रमोद कुमार, रामनिवास, केपी सिंह घायल हुए हैं। सोमराज का कहना है कि सुनील पक्ष उन पर जिन पेड़ों को काटने का आरोप लगा रहा है, वह पेड़ तीसरे पक्ष नौबहार पुत्र लल्लू सिंह ने लेखपाल जुल्फिकार के साथ मिलकर काटे हैं। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ है। इस विवाद में दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: दो दिन से लापता व्यक्ति का शव नाले में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या आरोप

ताजा समाचार

कासगंज: महिला आयोग का बड़ा कदम, नदरई झाल के पुल पर बनाई जाएगी पुलिस चौकी
प्रदेश में BJP शुरू करेगी वक्फ सुधार जन जागरण अभियान, 19 अप्रैल से शुरू होगी कार्यशाला, जानें कैसे होगा प्लान का विस्तार
45 हजार राजमिस्त्रियों के साथ 7017 रानी मिस्त्री भी तैयार, ''रूरल मेसन ट्रेनिंग'' कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाएं भी बन रहीं दक्ष
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, 2 की मौत 6 घायल, हमलावर गिरफ्तार
हूतियों पर जमकर बरसी अमेरिकी मिसाइलें, तेल बंदरगाह को किया टारगेट, 20 लोगों की मौत
18 अप्रैल का इतिहासः तात्या टोपे से लेकर महात्मा गांधी तक हर किसी ने अंग्रेजों से आजादी हासिल करने के लिए चुना आज का दिन