प्रदेश में पांचवे स्थान पर आया बरेली, स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में हुआ सुधार

प्रदेश में पांचवे स्थान पर आया बरेली, स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में हुआ सुधार

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की रैकिंग में इस बार कुछ सुधार आया है। अब यह प्रदेश में पांचवे स्थान पर आ गया है। पांच माह पहले भी यह पांचवे स्थान पर था लेकिन उसके बाद बरेली की रैकिंग में लगातार गिरावट आ रही थी और यह देश में 60वें स्थान पर चला गया था। …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी की रैकिंग में इस बार कुछ सुधार आया है। अब यह प्रदेश में पांचवे स्थान पर आ गया है। पांच माह पहले भी यह पांचवे स्थान पर था लेकिन उसके बाद बरेली की रैकिंग में लगातार गिरावट आ रही थी और यह देश में 60वें स्थान पर चला गया था। इस बार जो रैंकिंग जारी की गई है उसमें बरेली 39वें स्थान पर है और यह प्रदेश में पांचवे स्थान पर है।

स्मार्ट सिटी के शहर में 940 करोड़ रुपये के 63 प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इसमें से 304 करोड़ के 27 प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। साथ ही 636 करोड़ के 26 प्रोजेक्ट के वर्क आर्डर जारी कर दिये गये हैं। बरेली में अब तक 469 करोड़ रुपये का उपयोग कर लिया गया है।

स्मार्ट सिटी के कार्यों की प्रगति देखकर इस बार जारी रैकिंग में बरेली को देश में 39वां स्थान मिला है। यह प्रदेश में पांचवा स्थान है। मई में भी स्मार्ट सिटी इसी स्थान पर था। तब यह प्रदेश में तीसरे नंबर की छलांग लगाने का दावा कर रहा था लेकिन इसके बाद कार्य और बजट में असंतुलन के बाद रैंकिंग गिरती चली गई।

ये भी पढ़ें – बरेली: मातृ- वंदना योजना की जांच ठंडे बस्ते में,अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल