अयोध्या: घर से खेत के लिए निकला अधेड़ गायब, पुलिस को दी तहरीर

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रामपुर सरधा गांव से एक अधेड़ व्यक्ति घर से खेत जाने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दी है। पूराकलंदर पुलिस को दिए गए तहरीर में समीर अली पुत्र हजरत अली ने कहा …

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के रामपुर सरधा गांव से एक अधेड़ व्यक्ति घर से खेत जाने के लिए निकला और वापस नहीं लौटा। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दी है।

पूराकलंदर पुलिस को दिए गए तहरीर में समीर अली पुत्र हजरत अली ने कहा है कि पिता हजरत अली पुत्र हबीउल्लाह शुक्रवार को शाम करीब 7 बजे घर से खेत देखने के लिए निकले। दो दिनों तक खोजबीन की नहीं पता चला। जिसके चलते पुलिस में तहरीर दी है। पूराकलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और खोजबीन जारी है।

यह भी पढ़ें-रायबरेली: महिला ने युवकों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस