अयोध्या: डेढ़ लाख गोवंशीय पशुओं के लम्पी टीकाकरण का दावा

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद में गोवंशीय पशुओं को लम्पी का टीका लगाया जा रहा है। यह टीका गोवंशीय पशुओं को होने वाली डिसीज की रोकथाम के लिए लगाया जाता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि जिले में जिले में 2 लाख 74 हजार गोवंशीय पशु हैं। 2 लाख 20 हजार …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद में गोवंशीय पशुओं को लम्पी का टीका लगाया जा रहा है। यह टीका गोवंशीय पशुओं को होने वाली डिसीज की रोकथाम के लिए लगाया जाता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी देवेन्द्र कुमार गुप्त ने बताया कि जिले में जिले में 2 लाख 74 हजार गोवंशीय पशु हैं। 2 लाख 20 हजार गोवंश को टीका लगाने का लक्ष्य है। 1 लाख 65 हजार गोवंश को लम्पी स्किन डिसीज का टीकाकरण किया जा चुका है। 4 माह से कम और 8 माह के ऊपर गर्भवती गोवंश का टीकाकरण नहीं किया जा रहा।

ये भी पढ़ें-कमिश्नर की बैठक : नए बस स्टाप से होगा बसों का संचालन, पुराने में खड़े होंगे टेंपो