यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे ने मुंबई सेंट्रल- काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशन ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई

यात्रीगण ध्यान दें: रेलवे ने मुंबई सेंट्रल- काठगोदाम साप्ताहिक स्पेशन ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा के लिये विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार किया है। मुम्बई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली (09075) मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 06 से 13 जुलाई 2022 तक किया गया है। काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली (09076) काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने यात्री सुविधा के लिये विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार किया है। मुम्बई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली (09075) मुम्बई सेंट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 06 से 13 जुलाई 2022 तक किया गया है। काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली (09076) काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 07 से 14 जुलाई 2022 तक किया गया है।

वहीं परिचालनात्मक कारणों से कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। टनकपुर से एक जुलाई से 31 अगस्त 2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलने वाली (15074) टनकपुर-सिगरौंली एक्सप्रेस चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी चोपन से सिंगरौंली के मध्य निरस्त रहेगी। टनकपुर से दो जुलाई से 30 अगस्त 2022 तक प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को चलने वाली (15076) टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी चोपन से शक्तिनगर के मध्य निरस्त रहेगी।