बरेली: जनसंख्या बढ़ती गयी ओवरहेड टैंकों की क्षमता नहीं

बरेली, अमृत विचार। आबादी बढ़ने के साथ पेयजल की मांग भी बढ़ गई है। काफी पहले बनाए गए पेयजल आपूर्ति के ओवरहेड टैंक की कम क्षमता अब लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। इसलिए नगर निगम के जलकल विभाग ने उन इलाकों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, जहां ओवरहेड टैंक की …
बरेली, अमृत विचार। आबादी बढ़ने के साथ पेयजल की मांग भी बढ़ गई है। काफी पहले बनाए गए पेयजल आपूर्ति के ओवरहेड टैंक की कम क्षमता अब लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। इसलिए नगर निगम के जलकल विभाग ने उन इलाकों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, जहां ओवरहेड टैंक की क्षमता वहां की बढ़ती जनसंख्या के हिसाब बढ़ाई जाएगी। अभी दो जगहों पर नए ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं। कई जगहों पर 15वें वित्त आयोग से भी ओवरहेड टैंकों व नलकूपों के निर्माण स्वीकृत हैं, इनका निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए भी जलकल विभाग टेंडर की प्रक्रिया को पूरा करा रहा है।
शहर में जलकल विभाग 42 ओवरहेड टैंक के माध्यम से करीब 94 हजार घरों में पानी की आपूर्ति करता है। इसमें तमाम वार्ड ऐसे हैं, जहां पर पांच से 10 वर्षों के दौरान जनसंख्या काफी बढ़ गई है लेकिन वहां पूर्व की मांग के आधार पर बने ओवरहेड टैंक अब तमाम वार्डों में बढ़ी आबादी की प्यास बुझाने में पर्याप्त साबित नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में लोगों को पानी के संकट के जूझना पड़ रहा है।
इस समस्या के समाधान के लिए जलकल विभाग के अधिकारियों ने सर्वे कर यह रिपोर्ट बनाई थी कि किन क्षेत्रों में आबादी के आधार पर वहां पूर्व में बने ओवरहेड टैंक की कितनी क्षमता बढ़ाए जाने की जरूरत है। इसके आधार पर अभी दो जगह को चिन्हित किया गया है। वहां नया ओवरहेड टैंक बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इसमें शामिल फतेहबगिया में ओवरहेड की क्षमता केवल 910 किलोलीटर है लेकिन वहां इससे अधिक क्षमता का ओवरहेड टैंक बनाया जा रहा है।
अधिकारियों का कहना है कि दूसरे चरण में दूसरी जगहों पर बने पुराने ओवरहेड टैंकों की क्षमता बढ़ाने का काम किया जाएगा। 15वें वित्त आयोग से जिन टैंकों का निर्माण होना है, उसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम को कार्यदायी संस्था से ठेका देकर काम कराना है।
पाइप लाइन व नलकूप के लिए पांच करोड़ मंजूर
नगरीय परीक्षित में एक ओवरहेड टैंक, दो नलकूप और पाइप लाइन के लिए 2.5 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। साथ ही नगर निगम ने शहर के अन्य क्षेत्रों में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए 2.50 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति दी है।
ओवरहेड टैंक : क्षमता (किलोलीटर)
- सिविल लाइन नंबर-1 : 1000
- सिविल लाइन नंबर-2 : 340
- जुबली पार्क नंबर-1 : 1575
- जुबली पार्क नंबर-2 : 340
- घेर जाफर खां : 340
- जगतपुर : 2000
- जीआईसी नंबर-1 : 1510
- जीआईसी नंबर-2 : 340
- सीआई पार्क नंबर-1 : 340
- सीआई पार्क नंबर-2 : 910
- सीआई पार्क नंबर-3 : 2250
- मॉडल टाउन -1 : 2000
- मॉडल टाउन- 2 : 1250
- दीनदयालपुरम : 1250
- पटेलनगर : 450
- फतेहबगिया : 910
- हार्टमन : 2000
- बाकरगंज : 910
- सुभाषनगर : 350
- विश्वनाथपुरम : 1200
- सीबीगंज : 1210
- सुरेश शर्मा नगर : 1500
- आवास विकास : 350
- सिठौरा : 2100
- कर्मचारीनगर :400
- वीरभट्ठी : 1050
- वनखंडीनाथ :1500
- सीवसावरकर नगर :750
- संजयनगर : 1750
- सनौआ : 150
- रामगंगानगर योजना :350
- लोहिया विहार : 350
- शिव गार्डन : 950
- हरूनगला : 1700
- रहपुरा चौधरी : 1500
- मुंशीनगर : 1000
- पवन विहार : 1600
- मढ़ीनाथ : 1150
- स्वालेनगर : 1500
- पटेल विहार : 1950
- बंडिया मथुरापुर : 900
जिन ओवरहेड टैंक की क्षमता आबादी को देखते हुए पर्याप्त नहीं है, उसे बढ़ाया जा रहा है। कुछ नए काम भी होने हैं। इसके लिए कार्यदायी संस्था जल निगम काम कराएगी। -राजेश कुमार यादव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग, नगर निगम