भविष्य में विश्व का सबसे सुंदर शहर होगा अयोध्या: डॉ. सीपी. ठाकुर

भविष्य में विश्व का सबसे सुंदर शहर होगा अयोध्या: डॉ. सीपी. ठाकुर

अयोध्या। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ. सीपी. ठाकुर शनिवार को अयोध्या महोत्सव में शामिल हुए। समाज हित में विशिष्ट योगदान एवं समर्पण देने वाले व्यक्तियों को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित भी किया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र में भगवान राम तथा हनुमान गढ़ी में भगवान हनुमान का दर्शन कर पूजा-अर्चना …

अयोध्या। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मश्री डॉ. सीपी. ठाकुर शनिवार को अयोध्या महोत्सव में शामिल हुए। समाज हित में विशिष्ट योगदान एवं समर्पण देने वाले व्यक्तियों को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित भी किया।

उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र में भगवान राम तथा हनुमान गढ़ी में भगवान हनुमान का दर्शन कर पूजा-अर्चना किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि भविष्य में दुनिया का सबसे सुंदर शहर अयोध्या होगा। भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण लोगों के आकर्षण का केंद्र होगा। डॉ. ठाकुर ने कहा जन-जन का सपना साकार हो गया है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर-प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा के दीपक ठाकुर ने राममन्दिर निर्माण को 2016-17 में किए डॉ. ठाकुर संग अपने प्रयासों की तुलना रामसेतु बनाने में गिलहरी के योगदान से की। इस दौरान डॉ. सीपी ठाकुर के साथ भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कुमार, राहुल परमार, रजनीश सिंह, शैलेश कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

ताजा समाचार

मुंबई बम धमाका कांड: कोर्ट ने 32 साल बाद टाइगर मेमन की संपत्ति केंद्र को सौंपने का दिया आदेश
लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने किया हंगामा, ओम बिरला ने जताई नराजी, कार्यवाही स्थगित
संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC ने किया इनकार 
शाहजहांपुर: अब कॉलोनी में बिजली कनेक्शन के नाम पर नहीं हो पाएगी धांधली, नया शुल्क लागू
IPL 2025 : कौन हैं MI के हीरो अश्वनी कुमार? जिन्होंने डेब्यू मैच में झटके 4 विकेट...रियान रिकेलटन ने की तारीफ 
बिना लाइफ सपोर्ट झील में मस्ती, छोटे बच्चों को थमा रहे बोट; Kanpur के गंगा बैराज में खुलेआम स्टंट, जिम्मेदार अंजान