हल्द्वानी: कल से बदल सकती है मौसम की चाल
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड में जल्द ही मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में बुधवार यानी कल से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। ऐसा ही गुरुवार को भी बना रह सकता है। राज्य मौसम …
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड में जल्द ही मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में बुधवार यानी कल से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। ऐसा ही गुरुवार को भी बना रह सकता है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को जोशीमठ, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर और चंपावत में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि इस बार शीतकाल में प्रदेश में बारिश बेहद कम हुई है। पांच वर्ष में पहली बार अक्टूबर से जनवरी तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 71 फीसद कम रहा है। उच्च हिमालय को छोड़ दें तो प्रदेश में पांच जनवरी के बाद से हिमपात भी नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि दो जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में मौसम में बदलाव संभव है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह और शाम भले ही सर्द हो, लेकिन दोपहर में अधिकतम तापमान के बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं, शाम से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।