बदायूं: बरेली-मथुरा राजमार्ग पर हादसा...रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बिनावर/विजय नगला, अमृत विचार। बरेली-मथुरा राजमार्ग पर थाना बिनावर क्षेत्र में परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। बाइक सवार बस में तकरीबन 10 मीटर खिंचड़ा। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। तब तक बाइक सवार युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
हादसा राजमार्ग पर बिनावर क्षेत्र में गांव नरखेड़ा मोड़ पर हुआ। सड़क पार कर रहे बाइक सवार को बरेली डिपो की अनुबंधित बस ने रौंद दिया। बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। बाइक सवार खिचड़ता चला गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने बस रोकी। हादसे के बाद राजमार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। बाइक सवार को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव मोर्चरी में रखवाकर पहचान का प्रयास कर रही है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।