पाकिस्तानियों को अमेरिका में नहीं मिलेगी एंट्री! ट्रंप तैयार कर रहे 41 देशों की लिस्ट

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पाकिस्तान समेत 41 देशों पर बड़ा एक्शन लेने पर विचार कर रहा है। अगर प्रस्ताव पर मुहर लगती है तो इन देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री नहीं हो सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप के पहले कार्यकाल की तुलना में इस बार यात्रा प्रतिबंध ज्यादा व्यापक होंगे। एक ज्ञापन मे 41 देशों की सूची सौंपी गई है, जिन पर प्रतिबंध लगाने की संभावना जताई गई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो प्रतिबंध लगाने वाले देशों को तीन अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया है।
तीन ग्रुप ने बांटे गए देश
- पहले समूह में 10 देश शामिल हैं, जिनमें अफगानिस्तान, ईरान, सीरिया, क्यूबा और उत्तर कोरिया जैसे देश प्रमुख हैं। इन देशों के नागरिकों के वीजा पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।
- दूसरे समूह में पांच देश इरिट्रिया, हैती, लाओस, म्यांमार और दक्षिण सूडान शामिल हैं। इन देशों को आंशिक निलंबन का सामना करना पड़ेगा, जिससे पर्यटक और छात्र वीजा साथ ही अन्य आप्रवासी वीजा प्रभावित होंगे, हालांकि कुछ मामलों में अपवाद भी हो सकते हैं।
- तीसरे समूह में 26 देश शामिल हैं, जिनमें बेलारूस, पाकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान जैसे देश शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों के लिए वीजा जारी करने पर आंशिक प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, विदेश विभाग ने इसके लिए कई सप्ताह पहले सूची तैयार कर ली है। इसमें व्हाइट हाउस में भेजने से पहले इसमें बदलाव किए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि ट्रंप ने 20 जनवरी को कार्यालय में आने के बाद एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें राज्य विभाग को 60 दिनों के भीतर ऐसे देशों की सूची तैयार करने की आवश्यकता होती है जिनके लिए वेटिंग और स्क्रीनिंग की जानकारी इतनी अपर्याप्त है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उनके नागरिकों के प्रवेश पर आंशिक या पूर्ण निलंबन की आवश्यकता हो सकती है।
ये भी पढ़ें : भारत-चीन के व्यापार में दिसंबर तिमाही में मजबूत वृद्धि, सामने आई संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट